Sport : 'मैंने दूसरों को बचाने के लिए झूठ बोला…', 8 साल बाद कैमरन बैनक्रॉफ्ट का विस्फोटक खुलासा, पैट कमिंस के दावों की खोली पोल #INA

Cameron Bancroft on Sandpapergate:ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास के सबसे काले अध्याय यानी 2018 के ‘सैंडपेपर गेट’ (बॉल टैंपरिंग) विवाद ने एक बार फिर वर्ल्ड क्रिकेट में भूचाल मचाया है. इस पूरे मामले के मुख्य किरदार रहे सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने बुधवार, 18 नवंबर को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. बैनक्रॉफ्ट ने अखबार द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन में एक लंबा लेख लिखकर दावा किया है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गेंद से छेड़छाड़ की बात सिर्फ उन्हें, स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को ही नहीं, बल्कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम और गेंदबाजों को पता थी.
मुझे पता था कि यह चीटिंग है – बैनक्रॉफ्ट
बैनक्रॉफ्ट ने अपने लेख में उस समय की मानसिक स्थिति को बयां करते हुए स्वीकार किया कि उन्होंने टीम के दबाव और खुद को साबित करने की चाह में यह गलत कदम उठाया था. उन्होंने लिखा, “मुझसे पूछा गया था कि क्या मैं यह काम कर सकता हूं. मुझे यह सुनकर असहज महसूस हुआ और लगा कि मुझे समझौता करना पड़ रहा है. मैं जानता था कि यह गलत है और सैंडपेपर का इस्तेमाल करना नियमों से थोड़ा आगे जाने जैसा नहीं, बल्कि सीधे तौर पर चीटिंग थी. लेकिन मुझे इसमें टीम के लिए योगदान देने का एक मौका दिखा. मैं उस समय अपना सिर्फ सातवां टेस्ट मैच खेल रहा था. अगर मुझसे उस वक्त किसी ईंट की दीवार से टकराने को भी कहा जाता, तो मैं वह भी कर देता.”
बैनक्रॉफ्ट ने आगे बताया कि वे काफी भोले थे और रनों और कैचों से बढ़कर टीम के सीनियर खिलाड़ियों की नजरों में अपनी जगह बनाना चाहते थे. उन्होंने कहा कि वे चाहते थे कि साथी खिलाड़ी उन पर भरोसा करें, और इसी चाहत ने उनकी सही-गलत समझने की क्षमता पर पर्दा डाल दिया और उन्होंने सैंडपेपर इस्तेमाल करने के लिए हां कर दी.
Cameron Bancroft details the moment he agreed . use sandpaper in 2018, saying he “felt uncomfortable and compromised” but “just wanted . be accepted by my teammates” 🗣️ pic.twitter.com/oqP2OS35tt
— Cricinfo (@cricinfo) November 18, 2026
पैट कमिंस के बयान से भड़का कैमरन बैनक्रॉफ्ट का गुस्सा
आखिर 8 साल बाद बैनक्रॉफ्ट को यह सच सामने लाने की जरूरत क्यों पड़ी? इसके पीछे दो बड़ी वजहें हैं. हाल ही में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा ‘सब्र’ (Sabr) में लिखा था कि 2018 में गेंद से छेड़छाड़ के बारे में पूरी टीम को जानकारी थी. इसके जवाब में पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ख्वाजा के दावों को “पूरी तरह बकवास” बताया था और कहा था कि गेंदबाजों को इसकी कोई खबर नहीं थी.
बैनक्रॉफ्ट ने कहा ने कमिंस के बयान पर कहा, “कमिंस के बयान ने मुझे गुस्से से भर दिया और मैंने खुद को ठगा हुआ तथा अकेला महसूस किया. मैंने जो देखा और सहा, वह कमिंस के बयानों से बिल्कुल अलग है. मैं लगातार सभी तेज गेंदबाज पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और मिचेल मार्श से बात कर रहा था कि गेंद रिवर्स स्विंग हो रही है या नहीं.” उन्होंने यह भी माना कि 2018 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच के दौरान उन्होंने दूसरों को बचाने के लिए पूरी सच्चाई नहीं बताई थी, जिसकी कीमत उन्हें अपने करियर से चुकानी पड़ी.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया नया फोरम, कमिंस की टीम ने दी सफाई
बैनक्रॉफ्ट के इस विस्फोटक खुलासे के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में हड़कंप मच गया है. विवाद को बढ़ता देख क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने मामले की दोबारा जांच करने से तो इनकार कर दिया, लेकिन एक स्वतंत्र फोरम बनाने का ऐलान किया है. इस फोरम में 2018 के उस दौरे का हिस्सा रहे खिलाड़ी बिना किसी नई सजा के डर के अपनी बात रख सकेंगे. वहीं, पैट कमिंस की मैनेजमेंट टीम ने बैनक्रॉफ्ट के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कमिंस अपनी पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी सवालों के जवाब पहले ही दे चुके हैं और वे अपनी बात पर कायम हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले KKR में हुई 3736 करोड़ की बड़ी डील, जय मेहता ने US कंपनी को बेचे अपने आधे शेयर, जानें शाहरुख पर क्या होगा असर
'मैंने दूसरों को बचाने के लिए झूठ बोला…', 8 साल बाद कैमरन बैनक्रॉफ्ट का विस्फोटक खुलासा, पैट कमिंस के दावों की खोली पोल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,