Sport : RCB से GT तक… IPL 2027 में इन 5 टीमों के कप्तान हैं तय, बदलने का नहीं 1% कोई चांस, क्या आपको मालूम हैं इनके नाम #INA

IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 की तैयारियों के बीच अब जहां कुछ टीमें 16 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन में अपने लिए कप्तान की तलाश करेंगी. वहीं, कुछ ऐसी टीमें भी हैं, जिनके कप्तान पहले से ही तय हैं और उसमें बदलाव की एक प्रतिशत गुंजाइश नहीं है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही 5 प्लेयर्स के बारे में बताते हैं, जिनके कप्तान बदलने की उम्मीद न के बराबर है. लिस्ट में लगातार 2 ट्रॉफी जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से अब तक अपनी पहली ट्रॉफी को तरस रही पंजाब किंग्स का नाम शामिल है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (रजत पाटीदार)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2027 में भी रजत पाटीदार की कप्तानी में उतर सकती है. पाटीदार ने आईपीएल 2025 में पहली बार टीम की कमान संभाली थी और अपनी कप्तानी में आरसीबी को उसका पहला आईपीएल खिताब दिलाया. इसके बाद टीम ने 2026 में भी खिताब जीतकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने का कारनामा किया. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आईपीएल 2027 में भी आरसीबी की कमान एक बार फिर रजत पाटीदार ही संभालते नजर आ सकते हैं. विराट कोहली और बाकी अनुभवी खिलाड़ियों का साथ मिलने से पाटीदार की नेतृत्व क्षमता और मजबूत हुई है.
राजस्थान रॉयल्स (रिटान पराग)
राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी IPL 2027 में रियान पराग के पास रह सकती है. पराग को पिछले सीजन में ही टीम का पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया था. उनके पास घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव भी है. राजस्थान ने IPL 2027 के लिए उन्हें अपनी टीम में बरकरार रखा है.
ऐसे में फ्रेंचाइजी युवा खिलाड़ी पर भरोसा जारी रख सकती है. हालांकि, टीम में यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण नेतृत्व को लेकर चर्चा हो सकती है. हालांकि, रजत की कप्तानी में अब तक RR ने 22 मैच खेले, जिसमें 10 मैचों में जीत दर्ज की और 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा.
चेन्नई सुपर किंग्स (ऋतुराज गायकवाड़)
चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी IPL 2027 में ऋतुराज गायकवाड़ के पास रहने की संभावना है. उन्होंने 2024 में महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी की जिम्मेदारी ली थी. हालांकि, उनके नेतृत्व में टीम को पिछले कुछ सीजन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है, लेकिन फ्रेंचाइजी ने अब तक नेतृत्व में बदलाव का संकेत नहीं दिया है.
खास बात ये है कि धोनी ने 17 नवंबर 2026 को आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है और अब वह टीम के मेंटर की भूमिका निभाएंगे. ऐसे में गायकवाड़ पर टीम को आगे ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी. गायकवाड़ ने अब तक 33 मैचों में CSK की कप्तानी में 14 मैच जीते हैं 19 मैचों में हार का सामना करना पड़ा.
गुजरात टाइटंस (शुभमन गिल)
गुजरात टाइटंस की कप्तानी आईपीएल 2027 में भी शुभमन गिल के हाथों में रहना तय है. गिल ने 2024 में हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद गुजरात की कप्तानी संभाली थी. उनके नेतृत्व में टीम ने कई शानदार प्रदर्शन किए हैं. पिछले सीजन गिल की कप्तानी वाली जीटी ने फाइनल तक का सफर तय किया है.
शुभमन ने 2024 से अब तक 43 मैचों में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की है, जिसमें 24 मैचों में जीत दर्ज की है और 19 मैचों में हार का सामना करना पड़ा.ऐसे में फ्रेंचाइजी आगामी सीजन में भी उन्हीं पर भरोसा जता सकती है.
पंजाब किंग्स (श्रेयस अय्यर)
पंजाब किंग्स की कप्तानी IPL 2027 में श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आ सकते हैं. अय्यर ने आईपीएल 2025 में पंजाब की कप्तानी संभाली थी और टीम को 2026 में फाइनल तक पहुंचाया था. इसके बाद 2026 सीजन में भी उन्होंने टीम का नेतृत्व किया. ऐसे में अय्यर का कप्तान बने रहना तय है. हालांकि, गौर करने वाली बात है कि पंजाब किंग्स ने ट्रेडिंग के जरिए हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ लिया है. मगर, इस बात में कोई दोराय नहीं है कि अय्यर ही पंजाब की कमान संभालते नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: MI से SRH तक… ये हैं 5 टीमें जिन्हें कप्तान की तलाश, एक को तो अपना फैसला ही पड़ रहा भारी, सूर्या और रिंकू कप्तानी के दावेदार
RCB से GT तक… IPL 2027 में इन 5 टीमों के कप्तान हैं तय, बदलने का नहीं 1% कोई चांस, क्या आपको मालूम हैं इनके नाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,