यूपी – यूपी विधानसभा चुनाव 2027: आगरा में निर्वाचन आयोग की बड़ी बैठक, 21 जिलों की तैयारियों की होगी समीक्षा – INA

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत बृहस्पतिवार को आगरा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। फतेहाबाद रोड स्थित होटल आईटीसी मुगल में पूर्वाह्न 11 बजे से बैठक शुरू हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

 बैठक के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

 संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए थे। उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगरा, कानपुर, बरेली, झांसी व चित्रकूट मंडल के कुल 21 जिलों की चुनावी तैयारियों को परखा जाएगा।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button