UP News: ‘लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा’, सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर; दलित को साधने की कोशिश – INA

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने दलितों और युवाओं के बीच अपने नारों के जरिए राजनीतिक संदेश देना शुरू कर दिया है. लखनऊ में सपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जिस पर लिखा है- लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा और जो भाजपा के साथ है, वो दलित के खिलाफ है. यह पोस्टर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव प्रवेश यादव की ओर से लगवाया गया है.

दरअसल, पिछले दिनों आगरा में आयोजित दलित सम्मेलन के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन दोनों नारों का जिक्र किया था. अब पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पोस्टर और होर्डिंग के जरिए इन्हें आगे बढ़ा रहे हैं. इन नारों के जरिए सपा दलितों और युवाओं के बीच अपनी राजनीतिक पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है.

अखिलेश ने लैपटॉप योजना का भी किया था जिक्र

अखिलेश यादव ने हाल ही में गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपनी सरकार की लैपटॉप योजना का जिक्र किया था. इस दौरान कुछ युवा लैपटॉप लेकर कार्यक्रम में पहुंचे थे. अखिलेश यादव ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था. इसके बाद प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से इसी तरह के पोस्टर और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं. पार्टी अपने पुराने लैपटॉप वितरण कार्यक्रम को युवाओं से जोड़कर सामने रख रही है.

2027 से पहले नारों के जरिए सियासी संदेश

लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के बाहर लगा यह पोस्टर पार्टी के हालिया राजनीतिक संदेशों को आगे बढ़ाने की कोशिश का हिस्सा है. एक तरफ लैपटॉप के जरिए युवाओं को अखिलेश सरकार की योजना याद दिलाई जा रही है, तो दूसरी तरफ दलितों को लेकर BJP पर निशाना साधा जा रहा है. अब इन नारों को पोस्टर और होर्डिंग के जरिए प्रदेश के दूसरे हिस्सों तक पहुंचाया जा रहा है.

‘लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा’, सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर; दलित को साधने की कोशिश


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button