दिल्ली एयरपोर्ट में जबरन घुसा हरियाणवी एथलीट अरेस्ट:बिना वीजा विदेश जाना चाहता था, CISF जवानों ने घेरकर पकड़ा; VIDEO सामने आया- INA NEWS

हरियाणा के एक एथलीट को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। वह बिना वीजा और वैध यात्रा दस्तावेजों के टर्मिनल-3 में जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था। पहले वह एंट्री गेट पर चेकिंग स्टाफ को चकमा देकर अंदर घुस गया और फिर अंदर की तरफ दौड़ लगा दी। उसकी इस हरकत को देख क्यूआरटी अलर्ट हुई और सिक्योरिट में तैनात CISF जवानों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि एथलीट किसी भी कीमत पर विदेश जाना चाहता था। फिलहाल, CISF की ओर से दी गई शिकायत पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सुरक्षा टीमें उससे पूछताछ कर रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR CISF जवानों ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। CISF की आधिकारिक शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… रोहतक- पहलवान ने पत्नी की रॉड से पीट-पीटकर हत्या की:सिर-छाती पर वार किए, खून से लथपथ छोड़कर भागा; भाई गांव का सरपंच रोहतक में एक पहलवान ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने सिर और छाती पर कई वार किए। बुधवार देर रात करीब 12 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। (पूरी खबर पढ़ें)

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button