Sport : IPL 2027: सौरव गांगुली से रिकी पोंटिंग तक…. ये हैं सभी 10 फ्रेंचाइजियों के हेड कोचों की लिस्ट, जानें किसे मिलेगी कितनी सैलरी #INA

IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है. अब 16 दिसंबर को गोवा में मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा, जिसमें फ्रेंचाइजियां अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए प्लेयर्स की खरीददारी करेंगी. मगर, इससे पहले सभी टीमों ने अपने-अपने मैनेजमेंट में दिग्गजों को शामिल करके थिंक टैंक को मजबूत बनाया है. कईयों ने हेड कोच भी बदल लिया है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको सभी 10 फ्रेंचाइजियों के हेड कोच और उनकी सैलरी के बारे में बताते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : एंडी फ्लावर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर IPL 2027 में भी टीम के साथ बने रहेंगे. जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान फ्लावर इंटरनेशनल क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ियों और कोचों में शामिल हैं. उन्होंने इंग्लैंड की टीम को बतौर कोच एशेज और टी20 वर्ल्ड कप जैसी बड़ी सफलताओं में मार्गदर्शन दिया है. RCB ने आईपीएल 2023 में एंडी फ्लावर को अपना हेड कोच नियुक्त किया था. सैलरी की बात करें, तो इके बारे में आधिकारिक जानकारी तो नहीं है, मगर रिपोर्ट्स की मानें, तो RCB उन्हें सालाना सैलरी 4 से 4.5 करोड़ रुपये देती है.

दिल्ली कैपिटल्स : सौरव गांगुली

दिल्ली कैपिटल्स ने इसी साल सौरव गांगुली को IPL 2027 के लिए अपना नया हेड कोच बनाया है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गांगुली इससे पहले दिल्ली फ्रेंचाइजी के साथ डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और सलाहकार की भूमिका निभा चुके हैं. हेड कोच के रूप में यह आईपीएल में उनकी नई जिम्मेदारी है. सौरव गांगुली की सैलरी के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.

गुजरात टाइटंस : आशीष नेहरा

गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा आईपीएल 2027 में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे. जीटी की टीम ने 2022 में आईपीएल में एंट्री की थी और तभी 2022 में फ्रेंचाइजी ने आशीष नेहरा को अपने साथ बतौर हेड कोच जोड़ लिया था. उनकी कोचिंग में गुजरात ने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल का खिताब जीता था. इसके बाद भी टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा. आईपीएल 2026 में आशीष नेहरा की कोचिंग में GT ने फाइनल तक का सफर तय किया था. इस बात में कोई दोराय नहीं है कि नेहरा डगआउट में काफी एक्टिव दिखते हैं और अपने प्लेयर्स को लगातार गाइड करते रहते हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो आशीष नेहरा को 3.5 से 4.5 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में गुजरात टाइटंस से सालाना मिलते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स : अभिषेक नायर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2027 के लिए अभिषेक नायर को अपना हेड कोच बनाया है. वह इससे पहले केकेआर के असिस्टेंट कोच के रूप में काम कर चुके हैं. खिलाड़ियों की तकनीक सुधारने और युवा प्रतिभाओं को निखारने में उनकी खास दिलचस्पी रही है. नायर केकेआर की टीम के प्रदर्शन में सुधार करवाकर फ्रेंचाइजी को तीसरी ट्रॉफी जिताना चाहेंगे. सैलरी का बात करें, तो उन्हें सालाना 3 से 3.5 करोड़ रुपये मिलते हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स : जस्टिन लैंगर

जस्टिन लैंगर IPL 2027 में भी लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच की भूमिका में नजर आएंगे. जुलाई 2023 के बाद उन्हें एंडी फ्लावर की जगह मुख्य कोच नियुक्त किया गया और उन्होंने आईपीएल 2024 से टीम की कमान संभाली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज लैंगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार करियर के अलावा कोचिंग में भी बड़ा नाम हैं और वह फ्रेंचाइजी को उसकी पहली ट्रॉफी जिताना चाहेंगे. रिपोर्ट्स की मानें, तो 4 से 4.5 करोड़ रुपये के करीब उन्हें सालाना LSG से सैलरी मिलती है.

चेन्नई सुपर किंग्स : जहीर खान

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2027 के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है. वह स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे, जिनका चेन्नई के साथ लंबा जुड़ाव रहा. चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 सितंबर 2026 को ही जहीर खान को अपना हेड कोच नियुक्त किया है. इसका मतलब है कि वह आईपीएल 2027 में एमएस धोनी के साथ डगआउट में मौजूद होंगे और हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. जहीर खान मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा रह चुके हैं.

मुंबई इंडियंस : महेला जयवर्धने

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 के लिए महेला जयवर्धने को अपना हेड कोच बनाए रखा है. मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धने को पहली बार 2017 के आईपीएल सीजन (नवंबर-दिसंबर 2016 में घोषणा) के लिए हेड कोच बनाया था और फिर 13 अक्टूबर 2024 को उन्हें IPL 2025 के लिए दोबारा हेड कोच नियुक्त किया गया. रिपोर्ट्स की मानें, तो मुंबई इंडियंस अपने हेड कोच महेला जयवर्धने को सालाना 4 से 5 करोड़ रुपये सैलरी देती है.

पंजाब किंग्स : रिकी पोंटिंग

पजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 में रिकी पोंटिंग को अपना हेड कोच नियुक्त किया था और अब अपकमिंग 20वें सीजन में उनके हेड कोच बने रहने की पूरी संभावना है. बेहतरीन इंटरनेशनल करियर के अलावा पोंटिंग का कोचिंग करियर भी कमाल का रहा है. पंजाब किंग्स से जुड़ने से पहले वह आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. रिपोर्ट्स की मानें, तो उनकी सालाना सैलरी 3.5 करोड़ रुपये है.

राजस्थान रॉयल्स : कुमार संगकारा

राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा IPL 2027 में भी टीम के साथ जुड़े रहेंगे. श्रीलंका के पूर्व कप्तान संगकारा इंटरनेशनल क्रिकेट के महान विकेटकीपर बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उनके पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट का भी अच्छा अनुभव है. वह राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट डायरेक्टर की भूमिका भी निभा चुके हैं.

आपको बता दें, कुमार संगकारा को पहली बार जनवरी 2021 में राजस्थान रॉयल्स का हेड कोच बनाया गया था और वे 17 नवंबर 2025 को आईपीएल 2026 से पहले दोबारा इस पद पर नियुक्त किए गए. संगकारा की अनुमानित सालाना सैलरी 4 से 4.5 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है.

सनराइजर्स हैदराबाद : डेनियल विटोरी

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2027 के लिए डेनियल विटोरी को अपना हेड कोच बनाए रखा है. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान विटोरी दुनिया के बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में शामिल रहे हैं. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2023 में ब्रायन लारा की जगह हेड कोच नियुक्त किया था और तब से वह टीम के साथ बने हुए हैं. उनके पास न केवल इंटरनेशनल क्रिकेट का भरपूर अनुभव है बल्कि उनके पास कोचिंग का भी काफी एक्सपीरियंस है, जो SRH को उसकी दूसरी ट्रॉफी जिताने में मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: RCB से GT तक… IPL 2027 में इन 5 टीमों के कप्तान हैं तय, बदलने का नहीं 1% कोई चांस, क्या आपको मालूम हैं इनके नाम

IPL 2027: सौरव गांगुली से रिकी पोंटिंग तक…. ये हैं सभी 10 फ्रेंचाइजियों के हेड कोचों की लिस्ट, जानें किसे मिलेगी कितनी सैलरी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button