UP News: भारत-नेपाल रिश्तों में नया अध्याय: अयोध्या से जनकपुर धाम के बीच दौड़ेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस, बिहार के 5 जिलों को फायदा – INA

Indian Railways News: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मभूमि जनकपुर धाम के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होने जा रहा है. भारत और नेपाल के इन दो ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (जनकपुरधाम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस) के परिचालन की तैयारियां तेज हो गई हैं. रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह वर्चुअल माध्यम से संयुक्त रूप से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे. इस नई सेवा से उत्तर प्रदेश, नेपाल और बिहार के पांच से अधिक जिलों के यात्रियों व श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा.

रेलवे की जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन का नाम जनकपुरधाम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस होगा और इसकी ट्रेन संख्या 15595 / 15596 निर्धारित की गई है. करीब 604 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह साप्ताहिक ट्रेन भारत और नेपाल के बीच सीधी कनेक्टिविटी देगी.

ट्रेन जयनगर के रास्ते भारत में प्रवेश करेगी और बिहार के मधुबनी, दरभंगा के शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल और नरकटियागंज से होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचेगी. इसके बाद गोरखपुर, बस्ती और मनकापुर होते हुए अयोध्या कैंट पहुंचेगी. जयनगर में ट्रेन 10 मिनट के लिए कस्टम चेकिंग के लिए रुकेगी.

ट्रेन नंबर व दिशाप्रस्थान स्टेशन व समयआगमन स्टेशन व समयप्रमुख स्टेशनों का समय
15595 (जनकपुरधाम से अयोध्या कैंट)जनकपुरधाम — शनिवार दोपहर 1:10 PMअयोध्या कैंट — रविवार सुबह 8:10 AMजयनगर 2:10 PM (IST), सीतामढ़ी 7:00 PM, नरकटियागंज 10:50 PM, गोरखपुर रविवार 3:55 AM
15596 (अयोध्या कैंट से जनकपुरधाम)अयोध्या कैंट — सोमवार शाम 5:50 PMजनकपुरधाम — मंगलवार दोपहर 12:40 PMगोरखपुर सोमवार 10:13 PM, नरकटियागंज मंगलवार 1:50 AM, सीतामढ़ी 4:42 AM, जयनगर 8:30 AM

सीतामढ़ी का ठहराव खास, रामायण सर्किट और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

सीतामढ़ी में ट्रेन का ठहराव धार्मिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है. सीतामढ़ी को माता जानकी की जन्मभूमि के रूप में पूजा जाता है और यहीं पुनौरा धाम स्थित है, जबकि नेपाल के जनकपुरधाम में प्रसिद्ध जानकी मंदिर है. श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ सीतामढ़ी और जनकपुरधाम की यात्रा भी आसानी से कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: मंगलुरु में नाबालिग लड़के से यौन उत्पीड़न का मामला: चर्च का पादरी दोबारा गिरफ्तार

रामायण काल से जुड़े भारत-नेपाल के सांस्कृतिक व धार्मिक संबंधों को यह सेवा नई मजबूती देगी. धार्मिक पर्यटन के बढ़ने से मिथिलांचल, अयोध्या और जनकपुर में होटल, परिवहन, स्थानीय व्यापार और हस्तशिल्प कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

भारत-नेपाल रिश्तों में नया अध्याय: अयोध्या से जनकपुर धाम के बीच दौड़ेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस, बिहार के 5 जिलों को फायदा


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button