अन्नामलाई ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की:दावा- BJP से सम्मानजनक विदाई चाहते हैं, 7 जून को फैसला लेंगे- INA NEWS

तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने मंगलवार को दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब उनके BJP छोड़ने की चर्चाएं चल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह भाजपा से बिना टकराव वाली सम्मानजनक विदाई चाहते हैं। इसके बाद वह तमिलनाडु में ‘राष्ट्रवादी-तमिल दर्शन’ आधारित गैर-राजनीतिक आंदोलन शुरू करेंगे, जिसे जनभावनाओं के आधार पर बाद में राजनीतिक दल में बदला जा सकता है। अन्नामलाई 7 जून को अपने कोर समर्थकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह आगे की रणनीति का ऐलान कर सकते हैं। युवा वोटबैंक में उनकी पकड़ को देखते हुए उनके अगले कदम पर राजनीतिक दलों की नजर है। यह भी चर्चा है कि RSS चाहता है कि अन्नामलाई सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बने रहें। अन्नामलाई और बीजेपी में अनबन, 4 संकेत… BJP को नुकसान हो सकता है राजनीतिक विश्लेषक सुमंत सी. रमन के मुताबिक, अन्नामलाई की ‘एन मन्न, एन मक्कल’ पदयात्रा के बाद तमिलनाडु में BJP का वोट शेयर 2021 के 3% से बढ़कर 2024 में 11% तक पहुंचा था, जो 2026 में फिर 3% पर है। ऐसे में उनके अगले राजनीतिक कदम को राज्य की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है। सड़कों पर समर्थन में पोस्टर लगे 4 जून को अन्नामलाई के जन्मदिन से पहले चेन्नई के कई इलाकों में उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर पर लिखा है- “Our Leader, Come and Lead Us” यानी “हमारे नेता, आइए और हमारा नेतृत्व कीजिए।” इधर, कोयम्बटूर की सड़कों पर भी फैन्स ने पोस्टर लगा दिए हैं। इन पर लिखा है कि निडर सोच की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने आंदोलन से जोड़ने के लिए नए सदस्यों को जोड़ना भी शुरू कर दिया है। तमिलनाडु में BJP को सिर्फ 1 सीट मिली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में BJP सिर्फ 1 सीट जीत पाई, जबकि एक्टर विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK को 108 सीट पर जीत मिली। ये DMK (59) और AIDMK (47) की कुल सीटों से ज्यादा है। ——————
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



