Sport : PSL में फिर अतरंगी कारनामा! LIVE मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की ऐसी हरकत, उड़ रहा हर तरफ मजाक #INA

PSL 2026 में रोज ही कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है, जिसका सोशल मीडिया पर मजाक बनने लगता है. ये सिलसिला पहले मैच से ही शुरू हो गया था, जिसमें जर्सी का कलर निकलकर गेंद पर लग गया था. वहीं, अब एक और अतरंगी कारनामा देखने को मिल रहा है. बात कुछ ऐसी है कि पाकिस्तान सुपर लीग खाली स्टेडियम में खेला जा रहा है, वहां क्राउड नहीं आ रहा है. लेकिन, इस बीच एक खिलाड़ी कैच पकड़ता है और स्टैंड की तरफ देखकर ऐसा रिएक्शन देता है, मानो स्टेडियम फैंस से भरा हुआ है…

PSL में फिर हुआ अतरंगी कारनामा

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में आए दिन कोई न कोई नया कारनामा होता है और यूजर्स को पीएसएल का मजाक उड़ाने का बहाना मिल जाता है. अब हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कारण पीएसएल की एक बार फिर खिल्ली उड़ रही है.

दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग के मुकाबले खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेले जा रहे हैं. वहीं, कराची किंग्स की ओर से खेल रहे हसन अली हैदराबाद किंग्समेन के साथ खेले गए मुकाबले में एक आसान सा कैच लपकते हैं और ऐसा सेलिब्रेशन करते हैं मानो स्टैंड पूरी तरह से भरा हुआ है. वह उंगली मुंह पर रखकर क्राउड को शांत कराने का इशारा करते हैं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हसन अली को ट्रोल किया जा रहा है. आपको बता दें, ये क्लिप हैदराबाद किंग्समेन और कराची किंग्स के बीच खेले गए मैच का है, जब अब्बास अली की गेंद पर उस्मान खान शॉट खेलते हैं, जिसे हसन अली कैच करके उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाते हैं.

यहां देखें यूजर्स के फनी रिएक्शंस

ये भी पढ़ें: प्रफुल्ल हिंगे ने एक साल पहले कर दी थी डेब्यू मैच में इतिहास रचने की भविष्यवाणी, बोले- ‘जब मैं अपना पहला मैच खेलूंगा…’

PSL में फिर अतरंगी कारनामा! LIVE मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की ऐसी हरकत, उड़ रहा हर तरफ मजाक





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close