Sport : अर्शदीप सिंह ने IPL 2026 में रच दिया नया इतिहास, किया वो कारनामा जो अब तक पंजाब किंग्स के लिए कोई नहीं कर सका #INA

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इतिहास रच दिया है. अर्शदीप सिंह ने वो कारनामा किया है, जो 19 साल के आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के लिए कोई नहीं कर सका था. अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.
वानखेड़े में खेला जा रहा है MI vs PBKS का मैच
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत रयान रिकल्टन और क्विंटन डि कॉक ने की.
अर्शदीप सिंह ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में पूरे किए 100 विकेट
अर्शदीप सिंह ने मुंबई इंडियंस की पारी का पहला ओवर डाला और सिर्फ एक रन दिया. इसके बाद तीसरा ओवर अर्शदीप सिंह डालने आए. इस ओवर की पहली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह ने रयान रिकल्टन को आउट किया. रिकल्टन एक रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद दूसरी ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव को चलता किया. सूर्या खाता भी नहीं खोल पाए. इसी के साथ अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए.
पंजाब किंग्स के लिए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले पंजाब के लिए कोई गेंदबाज 100 विकेट लेने का कारनामा नहीं किया था. अर्शदीप सिंह ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत पंजाब किंग्स से ही की थी. खबर लिखे जाने तक अर्शदीप सिंह ने आईपीएल के 87 मैचों में खेलते हुए कुल 101 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने 9.02 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. 32 रन देकर 5 विकेट लेना उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है.
🚨 HISTORY BY ARSHDEEP SINGH 🚨
– Arshdeep Singh becomes the first bowler . complete 100 wickets for Punjab Kings in the IPL history. 🥇🔥
Mumbai Indians 97/2 after 10 Overs at Wankhede.
Suryakumar Yadav is gone out for 0 😭#MIvsPBKS #IPL2026#CET_Notification_जारी_करो pic.twitter.com/kuaSsIUhyX
— Manakdeep Singh Kharaud (@Iam_MKharaud) April 16, 2026
100+ आईपीएल विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज
144 – ट्रेंट बोल्ट
114 – जयदेव उनादकट
106 – आशीष नेहरा
102 – जहीर खान
101* – अर्शदीप सिंह
🚨 HISTORY BY ARSHDEEP SINGH 🚨
– Arshdeep Singh becomes the first bowler . complete 100 wickets for Punjab Kings in the history. 😍 pic.twitter.com/5ORjW8lXbc
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 16, 2026
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की सिरदर्द बना ये स्टार बल्लेबाज, कभी टीम का था जान, आज डूबो रहा नैया
अर्शदीप सिंह ने IPL 2026 में रच दिया नया इतिहास, किया वो कारनामा जो अब तक पंजाब किंग्स के लिए कोई नहीं कर सका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









