पेरिस में हमलावर ने राह चलते लोगों पर गोलियां चलाई:1 की मौत, 4 घायल; संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस अलर्ट पर- INA NEWS

फ्रांस के पेरिस के पास शुक्रवार को हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मेयर के मुताबिक, हमलावर ने अलग-अलग जगहों पर लोगों पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने ट्रैप शहर के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि फायरिंग क्यों की गई और इसके पीछे क्या वजह थी। गोलीबारी के बाद पुलिस अलर्ट पर है। फ्रांस की आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच करने वाली एजेंसी भी मामले पर नजर रख रही है। मारा गया व्यक्ति अफ्रीकी मूल का है एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मारा गया व्यक्ति अफ्रीकी मूल का है। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। वह भी अफ्रीकी मूल का है। फ्रांस में यह घटना ऐसे समय हुई है, जब महंगाई और रोजमर्रा की जरूरतों पर बढ़ते खर्च को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले हफ्ते कई शहरों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। इसके बाद सरकार ने शनिवार को होने वाले प्रदर्शनों के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। इस साल फ्रांस में हुई गोलीबारी की बड़ी घटनाएं
12 अक्टूबर, ओबान्ये: एक 14 साल के छात्र ने स्कूल में गोली चलाई। इस घटना में प्रिंसिपल और 1 टीचर घायल हुआ। 4 अगस्त, वालांस: गाड़ी से की गई फायरिंग में 6 लोग घायल हुए। 11 मई, नीस: गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। पिछले हफ्ते दुकानों में लूटपाट और इमारतों में आगजनी हुई थी 17 अक्टूबर को फ्रांस के कई शहरों में महंगाई और सरकारी सेवाओं में कटौती के खिलाफ बड़े प्रदर्शन हुए थे। शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण थे, लेकिन बाद में कई जगह हिंसा फैल गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में लूटपाट की, पुलिस से भिड़ गए और सरकारी इमारतों को निशाना बनाया। फ्रांस में महंगाई, ईंधन की बढ़ती कीमतों और सरकारी सेवाओं में कटौती को लेकर लोगों में नाराजगी है। हिंसा के बाद 2,500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि सुरक्षा बलों के करीब 1,000 सदस्य घायल हुए थे। शनिवार को कई बड़े संग्रहालय बंद रहेंगे हिंसा रोकने के लिए फ्रांस सरकार ने शनिवार को सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। पेरिस के लौवर, ओरसे और पिकासो संग्रहालय बंद रहेंगे। अधिकारियों को संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ाने और अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 6 शहरों में प्रदर्शनों पर रोक लगाई गई है। ——————- यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश की जेलों में करीब 250 भारतीय कैदी फंसे: कई की सजा पूरी फिर भी कैद; नागरिकता साबित नहीं होने से वापसी अटकी बांग्लादेश की जेलों में 238 भारतीय कैदी बंद हैं। इनमें 168 ऐसे हैं, जिनकी सजा पूरी हो चुकी है, लेकिन वे अब तक भारत नहीं लौट पाए हैं। इनमें से कई कैदियों की भारतीय नागरिकता साबित नहीं हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button