Sport : IND vs NZ: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होंगे 3 बड़े बदलाव, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से कौन-कौन से खिलाड़ी होंगे बाहर #INA

IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 अक्टूबर को दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा. क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच टक्कर होगी. भारत और न्यूजीलैंड के मैच की शुरुआत दोपहर में 12:30 बजे से होगी. इस मुकाबले का टॉस 12 बजे होगा. भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाना चाहेंगे. वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी मिचेल सेंटरन की कप्तानी में जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 से बराबरी पर लाना चाहेगी. 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत को 4 विकेट से जीत मिली थी. न्यूजीलैंड की टीम अपने घर पर भी 225 रनों के विशाल लक्ष्य को इंडियन क्रिकेट टीम से बचा नहीं पाई थी. तो आज हम आपको न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी. किन 11 खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और कौन से 3 खिलाड़ी हैं, जो पहले मैच की प्लेइंग-11 में थे और दूसरे टी20 से बाहर हो सकते हैं. आइए जानते हैं.

ये तीन खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर 

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से ईशान किशन तो बाहर हो गए हैं. उनके अलावा दो और खिलाड़ी प्लेइंग-11 से बाहर बैठ सकते हैं. इसमें सबसे पहला नाम मयंक यादव का हो सकता है, उन्होंने पहले मैच में काफी ज्यादा रन लुटाए, ऐसे में उनकी जगह पर टीम में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लाया जा सकता है. वहीं तीसरे खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार बाहर हो सकते हैं. उनके हाथ में पहले टी20 के दौरान चोल लगी थी. अगर दूसरे मैच तक उनकी चोट ठीक नहीं होती है तो वो शायद दूसरा टी20 मिस कर सकते हैं. ऐसे में उनकी जगह पर प्रिंय यादव को खिलाया जा सकता है.

इन खिलाड़ियों का खेलना तय

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा बतौर बल्लेबाज खेलेंगे. वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन की जगह पर मौका मिल सकता है. वहीं नमन धीर, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल होंगे. इसके अलावा टीम 4 तेज गेंदबाजी और 2 स्पिन ऑप्शन के साथ पहले मैच की तरह उतर सकती है.

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, मयंक यादव/वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार/प्रिस यादव

भारत और न्यूजीलैंड का टी20 स्क्वाड

भारत – संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.

न्यूजीलैंड – फिन एलन, टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर.

ये भी पढ़ें : ‘उन्होंने मुश्किल हालात में आगे बढ़कर…’ किसी फिल्म से कम नहीं है नमन धीर की कहानी, क्रिकेट छोड़ने से लेकर जानिए पूरा संघर्ष

IND vs NZ: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होंगे 3 बड़े बदलाव, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से कौन-कौन से खिलाड़ी होंगे बाहर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button