भास्कर अपडेट्स:दिल्ली दंगों के दौरान IB अफसर अंकित शर्मा की हत्या मामले में आज आ सकता है कोर्ट का फैसला- INA NEWS

2020 के दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के चर्चित मामले में गुरुवार को अदालत फैसला सुना सकती है। इस मामले में पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 11 लोग आरोपी हैं। अंकित शर्मा का शव फरवरी 2020 में दिल्ली के खजूरी खास इलाके के एक नाले से बरामद हुआ था। उनके पिता ने ताहिर हुसैन और अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। मार्च 2023 में अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे। अदालत सभी पक्षों की दलीलें सुन चुकी है और फैसला सुरक्षित रखा है। फरवरी 2020 में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध और समर्थन के बीच दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में 22 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, घटनास्थल से सिर्फ 9 किमी दूर रह रहा था मुंबई पुलिस ने 22 साल से फरार चल रहे राजेंद्र शिंदे नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार रोकथाम अधिनियम (PITA) के तहत मामला दर्ज था। मजगांव कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज की थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी विले पार्ले इलाके में रह रहा है। निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। खास बात यह है कि वह उस ओशिवारा इलाके से केवल 9 किलोमीटर दूर रह रहा था, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। अरावली की परिभाषा की जांच के लिए समिति गठित सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पर्वतमाला की परिभाषा और सीमांकन पर केंद्र की रिपोर्ट की स्वतंत्र समीक्षा के लिए उच्च-स्तरीय 5 सदस्यीय समिति गठित की है। भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद की महानिदेशक कंचन देवी 31 अगस्त तक रिपोर्ट सौंपेंगी। समिति यह जांचेगी कि दो पहाड़ियों के बीच 500 मी. की वर्तमान परिभाषा संरक्षित क्षेत्रों के दायरे को काफी कम तो नहीं कर देगी?
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |