BJP ने केजरीवाल को टॉयलेट चोर दिखाया:9 दिन से पोस्टर वॉर; BJP ने 20 तो AAP ने 8 पोस्टर-एडिटेड वीडियो शेयर किए- INA NEWS

दिल्ली विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के बीच पोस्टर वॉर तेज हो गया है। बुधवार को भाजपा ने केजरीवाल से जुड़े 4 पोस्टर शेयर किए। इसमें उन्होंने पूर्व CM को गोविंदा की फिल्म ‘राजा बाबू’ के रूप में दिखाया। वहीं दूसरे पोस्टर में केजरीवाल की तस्वीर के साथ टॉयलेट शीट की फोटो शेयर की और लिखा- टॉयलेट चोर। वहीं अन्य पोस्ट में भाजपा ने आप संयोजक को दुलकर सलमान की फिल्म ‘लकी भास्कर’ के पोस्टर के रूप में दिखाया। दोनों पार्टियों के बीच पोस्टर वॉर की शुरुआत 31 दिसंबर को हुई थी। पिछले 9 दिनों में भाजपा ने 20 तो आम आदमी पार्टी ने 8 पोस्टर और एडिटेड वीडियो शेयर किए हैं। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी, नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। 8 जनवरी को भाजपा ने 4 पोस्टर शेयर किए… AAP ने भी एक पोस्टर शेयर किया… दिल्ली चुनाव से जुड़े अपडेट्स… आप सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर चुकी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 दिसंबर को सभी कैंडिडेट का ऐलान कर दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। CM आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे। पूरी खबर पढ़ें… कांग्रेस की तीन लिस्ट जारी, अब तक 48 उम्मीदवार घोषित
कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 3 लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… भाजपा की पहली लिस्ट, केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इनमें से 7 नेता हाल ही में AAP और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा चुनाव लड़ेंगे। कालकाजी से CM आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है। पूरी खबर पढ़ें… ——————————————– दिल्ली चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… AAP ने पोस्टर में अमित शाह को चुनावी मुसलमान बताया: BJP ने फिल्म ‘गुंडे’ का पोस्टर जारी किया दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP और भाजपा में पोस्टर वॉर चल रहा है। चुनावी हिंदू वाले पोस्टर के जवाब में चुनावी मुसलमान का पोस्टर जारी किया है। इसमें अमित शाह को टोपी पहने दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में लिखा है- कभी सोचा है बीजेपी को चुनाव आते ही मुसलमानों की इतनी याद क्यों आती है। इस पोस्टर के जवाब में BJP ने भी एक पोस्टर जारी किया, जिसमें संजय सिंह, आतिशी और राघव चड्‌ढा को गुंडे दिखाया गया। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button