Sport : WIFE अनुष्का शर्मा के पास दौड़कर पहुंचे विराट कोहली, WIFE के साथ ऐसे मनाया RCB के FINAL में पहुंचने का जश्न #INA

Virat Kohli Anushka Sharma Celebration: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालीफायर 1 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. धर्मशाला में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट कटा लिया. इधर RCB ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, तो उधर विराट कोहली सीधे डगआउट की तरफ गए, जहां उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मौजूद थीं. विराट और अनुष्का ने आरसीबी के फाइनल में पहुंचने पर जो सेलिब्रेशन किया, वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आइए आपको भी दिखाते हैं वीडियो…
विराट कोहली – अनुष्का शर्मा का सेलिब्रेशन वायरल
गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए IPL 2026 के क्वालीफायर मैच को जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल का टिकट कटा लिया है. आरसीबी को चियर करने के लिए अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद थीं और उन्होंने पूरे मैच में बोल्ड आर्मी को चियर किया. वहीं, मैच खत्म होने के बाद जब विराट कोहली स्टैंड्स में पहुंचे, तो उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा को गले लगाकर इस जीत का जश्न मनाया. दोनों का ये क्यूट सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
Virat Kohli hugging Anushka Sharma after winning the game… yeah, this is exactly my genre. 🥹❤️ pic.twitter.com/EGdH2dFXeK
— Arjun (@Arjun43693) May 26, 2026
RCB VS GT के बीच खेले गए क्वालीफायर 1 मैच के दौरान भी विराट कोहली जब बाउंड्री पर थे, तब वह डगआउट की तरफ देखकर हैलो करते दिखे, जहां अनुष्का शर्मा बैठीं थीं.
Virat kohli looking for Anushka during RCB vs GT, this moment is a constant in every match .❤️ pic.twitter.com/nNZAl98Gba
— ` (@Atomickolly17) May 26, 2026
ऐसा रहा मैच का हाल
आईपीएल 2026 का क्वालीफायर 1 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. धर्मशाला में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली बोल्ड आर्मी ने 255 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया. आरसीबी के लिए रजत पाटीदार ने 93 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसकी बदौलत ही बोल्ड आर्मी ने इतना बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाया.
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को शुरुआत अच्छी नहीं मिली और फिर टीम गिरते-पड़ते 162 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और आरसीबी ने 92 रन से इस मैच को अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही आरसीबी ने फाइनल का टिकट कटा लिया.
That’s how you 𝗣𝗟𝗔𝗬 𝗕𝗢𝗟𝗗! ❤️
Defending champions @RCBTweets are on their way . a second consecutive #TATAIPL final 👏😌
Scorecard ▶️ https://t.co/9rs6u5obOw#Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/1bhTGqwTok
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
5वीं बार फाइनल में पहुंची RCB
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. आरसीबी अब 31 मई को ग्रैंड फिनाले खेलने मैदान पर उतरेगी. आपको बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5वीं बार फाइनल में जगह बनाई है. इससे पहले RCB ने पहला फाइनल 2009 में खेला था, जहां डेक्कन चार्जर्स से हारकर टीम का ट्रॉफी जीतना का सपना टूट गया था. फिर 2011 में दूसरा फाइनल खेला था, जहां चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हारकर टीम रनर अप रही थी. 2016 में तीसरा फाइनल खेला, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार ने ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया.
वहीं, चौथा फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 में पंजाब किंग्स के साथ खेला था, जिसमें रोमांचक अंदाज में टीम ने खिताबी जीत दर्ज की थी और पहली ट्रॉफी जीती थी. नतीजन, आरसीबी आईपीएल में RCB ने पांचवीं बार फाइनल का टिकट कटाया है.
ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार ने 2 घंटे के अंदर ही कगिसो रबाडा से छीनी पर्पल कैप, IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
WIFE अनुष्का शर्मा के पास दौड़कर पहुंचे विराट कोहली, WIFE के साथ ऐसे मनाया RCB के FINAL में पहुंचने का जश्न
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









