सीजी- CG News: धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की रेड, शराब घोटाले से जुड़े मामले में कार्रवाई – INA

छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापा मारा है। यह कार्रवाई कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ED की टीम सुबह ही रामगोपाल अग्रवाल के घर पहुंची और अंदर दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है।
दो गाड़ियों में पहुंची ED की टीम
जानकारी के अनुसार ईडी की टीम दो अलग-अलग गाड़ियों से रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर पहुंची। टीम में सुरक्षा बलों समेत करीब आठ सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। सुबह से चल रही कार्रवाई के दौरान टीम घर के अंदर दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है।
शराब घोटाले से जुड़े मामले में एक्शन
रामगोपाल अग्रवाल कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। ED की यह कार्रवाई कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मामले में बताई जा रही है। हालांकि, छापे के दौरान अब तक क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सुबह से घर में जांच जारी
ED की टीम ने सुबह से ही घर में जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान घर के अंदर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। टीम की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बरामदगी या जांच से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
खबर अपडेट हो रही है