सीजी- Raipur Fire News: रायपुर में सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और दस्तावेज जलकर खाक – INA

राजधानी रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल कार्यालय में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार्यालय परिसर से धुआं उठता देख कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे कार्यालय भवन के भीतर से धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग ने तेज रूप ले लिया। आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर तेजी से मोर्चा संभाला और आग को भवन के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक दिया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो नुकसान और अधिक बढ़ सकता था।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस और फायर विभाग संयुक्त रूप से पूरे मामले की पड़ताल कर रहे हैं।आगजनी की इस घटना में बैंक के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें और कार्यालयीन रिकॉर्ड प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। बैंक प्रबंधन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और यह पता लगाया जा रहा है कि कितने दस्तावेज नष्ट हुए हैं और आर्थिक क्षति कितनी हुई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

फिलहाल राहत की बात यह है कि हादसे में किसी कर्मचारी या आम नागरिक के घायल होने की सूचना नहीं है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नुकसान और आग लगने के कारणों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News