यूपी – ट्रेन में चेन खींचना पड़ा भारी: 23 दिन में 123 यात्रियों पर कार्रवाई, इतना वसूला गया जुर्माना – INA

आगरा मंडल में ट्रेनों के समयबद्ध संचालन को प्रभावित करने वाली अनावश्यक चेन पुलिंग पर रेलवे कार्रवाई करते हुए 1 से 23 अगस्त तक बिना उचित कारण चेन खींचने वाले 123 लोगों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया है।

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि कैंट पर 42, आगरा फोर्ट व अछनेरा पर 6-6, कोसीकलां पर 7 और धौलपुर स्टेशन पर 3 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

मंडल में प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में सघन जांच व निगरानी के साथ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशनों पर उद्घोषणा, बैनर-पोस्टर और आरडीएन स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों को अनावश्यक चेन पुलिंग न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कुछ केस ट्रायल पर हैं। शेष से 1900 रुपये जुर्माना वसूला गया।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button