स्थायी समिति की अध्यक्ष ने लगाई अफसरों को फटकार:एक्शन मोड में सत्या शर्मा, नालों के निर्माण को दी मंजूरी, मानसून पूर्व तैयारियों पर जोर- INA NEWS

नई दिल्ली। शाहदरा नॉर्थ जोन के कर्दमपुरी वार्ड में चल रही समस्याओं को लेकर स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्या शर्मा ने औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने न केवल स्वच्छता व्यवस्था पर सख्त नाराजगी जताई, बल्कि विकास कार्यों में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। निरीक्षण के दौरान पंडित राम नारायण वशिष्ठ मार्ग स्थित नाला संख्या-52 की जर्जर स्थिति देख उन्होंने तुरंत जोनल उपायुक्त को इसके पुनर्निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। अतिक्रमण को लेकर जताई नाराजगी मानसून के खतरे को देखते हुए उन्होंने छोटी गलियों के नालों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर पूरा करने का आदेश दिया, ताकि जलभराव न हो। क्षेत्र में फैली अतिक्रमण की समस्या को लेकर सत्या शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा, अतिक्रमण से न केवल आमजन को परेशानी हो रही है, बल्कि यह विकास कार्यों में सबसे बड़ी बाधा है। इसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाए ताकि वार्ड की गलियां सुगम और सुंदर बन सकें। उन्होंने स्थानीय पार्षद मुकेश बंसल को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। छठ घाट पर नागरिकों की समस्याओं को सुन उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर वार्ड को आदर्श क्षेत्र बनाने की दिशा में काम करें।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |