दिल्ली में तेज बारिश के बीच एक्शन में आई सीएम:सद्भावना पार्क और सड़कों का किया औचक निरीक्षण, तत्काल जलभराव से निपटने के निर्देश- INA NEWS

राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को जमीनी हकीकत परखने के लिए सड़कों पर उतरीं। उन्होंने सद्भावना पार्क और उसके आसपास के जलभराव वाले इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने ग्राउंड जीरो पर तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों से सीधे संवाद कर जलनिकासी के इंतजामों और बारिश के दौरान आ रही व्यावहारिक चुनौतियों का जायजा लिया। जलभराव से निपटने के लिए तुरंत लगाएं पंप निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिन-जिन इलाकों में पानी भरा हुआ है, वहां तत्काल अतिरिक्त पंप और आवश्यक संसाधन तैनात कर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बारिश के कारण दिल्ली के नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विभागों को दिया आपसी समन्वय का अल्टीमेटम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता और आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि जलभराव की स्थिति से जल्द से जल्द निपटा जा सके। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जलनिकासी के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |