खबर शहर , Agra News: अदाणी परिवार ने किया ताजमहल का दीदार – INA

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अदाणी के बेटे करण अदाणी शनिवार को अपने परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे तक स्मारक का भ्रमण कर मुगलकालीन स्थापत्य कला की खूबसूरती को निहारा और डायना बेंच पर फोटोशूट कराया। करण अदाणी के साथ उनकी पत्नी परिधि अदाणी, सास वंदना श्राफ, ससुर सिरिल श्राफ, साले ऋषभ श्राफ और बच्चे मौजूद रहे।


परिवार ने गाइड से ताज के इतिहास, पच्चीकारी और काले ताजमहल से जुड़ी जानकारियां लीं। वीआईपी विजिट के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने जब डायना बेंच से आम पर्यटकों को हटाने का प्रयास किया तो परिधि अदाणी ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने पहले आम पर्यटकों को फोटो खिंचवाने का अवसर दिया। उनके इस सहज और शालीन व्यवहार की वहां मौजूद लोगों ने सराहना की।


Credit By Amar Ujala

Back to top button