यूपी – यूपी: मेरठ में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- बाबर के अनुयायियों को बजरंगी के भक्त देंगे जवाब, राम से इन्हें बैर – INA


शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपको तय करना है कि बाबर के अनुयायियों को जवाब कैसे देना है। उन्हें जवाब केवल बजरंगी के भक्त दे सकते हैं। भगवान राम से तो इन्हें बैर है। भगवान राम का नाम लेने से इनको इतनी ही चिढ़ होती है, जितनी बाबर को होती थी। इसलिए शक्ति केंद्र को मजबूत व सशक्त करें। योगी ने कहा कि कोउ नृप होइ हमें का हानी… के भाव से सरकार चुनने की जरूरत है।