खबर शहर , लड़का होगा या लड़की?: झोलाछाप कर रहा था भ्रूण लिंग जांच, हरियाणा की टीम ने किया स्टिंग ऑपरेशन; छह दबोचे – INA

आगरा में एक बार फिर भ्रूण लिंग परीक्षण का बड़ा रैकेट पकड़ा गया। मलपुरा में बिना पंजीकरण संचालित संस्कार हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में सोमवार को सोनीपत (हरियाणा) की पीसीपीएनडीटी टीम ने छापा मारा। बिना पंजीकरण संचालित हास्पिटल में भ्रूण लिंग परीक्षण कराया जा रहा था। टीम डमी गर्भवती को लेकर आई थी। स्टिंग ऑपरेशन के बाद संचालक सहित छह को पकड़ लिया। हास्पिटल झोलाछाप का है। चीन निर्मित पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन गर्भ में पल रहे भ्रूण का लिंग परीक्षण किया जा रहा था। मशीन को जब्त कर लिया गया।