आगरा: एस एन मेडिकल कॉलेज मे कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन का हुआ आयोजन. विदेशी डॉ मेहमानों रहे मुख्य अतिथि

A आगरा। दिनाक 19 दिसंबर (अजीत कुमार कुशवाह) एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता के निर्देशन में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग एवं बाल रोग विभाग द्वारा कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (CME) कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह CME कार्यक्रम Aspect of blood transfusion In pediatric age पर किया गया। CME में विदेशी मेहमान के रूप मे स्पीकर डॉ कैसैंड्रा डी जोसेफसन प्रो.ऑनकोलॉजी और पैथोलॉजी जॉन होपकिन्स यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन यूएसए एवं डॉ सिमोन स्टेनवर्थ कंसलटेंट हैमेटोलॉजिस्ट जॉन रेडक्लिफ हॉस्पिटल प्रॉफ़ेसर हैमेटोलॉजी एवं ट्रांसफ़्यूशन मेडिसन युनिवर्सिटी ऑफ़ ऑक्सफोर्ड यू.के. इंटरनेशनल फ़ैकल्टी द्वारा बच्चों को रक़्त दान में नए – नए एडवासमेंट्स के बारे में अपने अनुभव साझा कर संबोधित किया।
प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने कहा कि सरोजिनी नायडू मेडिकल कालेज आगरा इंटरनेशनल कोलैबोरेशन के साथ विश्वस्तरीय फेकल्टी के जरिए नयी – नयी एडवांसमेंट्स पर व्याख्यान से फेकल्टी, रेजिडेंट्स तथा मरीज अत्यंत लाभान्वित होंगे। CME में डॉ नीरज यादव विभागाध्यक्ष बाल रोग विभाग व ऑर्गनाइजिंग डॉ नीतू चौहान, विभागाध्यक्ष ट्रांसफ़्यूशनमेडिसन विभाग़ व ऑरेगनाइजिंग सेक्रेटरी , डॉ राज़ेश्वर दयाल ,डॉ पंकज कुमार , डॉ मधु नायक , डॉ शिव प्रताप डॉ प्रीति भारद्वाज कार्यक्रम मे मुख्य रूप मे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ राम क्षितिज शर्मा ने किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button