जिलाधिकारी के सख्त तेवर,एसएन हॉस्पिटल का किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए आदेश

आगरा। नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल ने एसएन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर इमरजेंसी वार्ड और निर्माणाधीन फेज-1 प्रोजेक्ट का जायजा लिया। कार्य कर रही कार्यदायी संस्था को काम मे तेजी लाने और मजदूरों की संख्या बढ़ाने के साथ साथ गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वर्तमान व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिया। ताजनगरी मे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने शनिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई और चिकित्सा व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को इलाज में देरी या असुविधा नहीं होनी चाहिए किसी भी मरीज के इलाज मे कोई कोताही नहीं बरती जायेगी।
जिलाधिकारी का फोकस मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माणाधीन फेज-1 प्रोजेक्ट पर रहा। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि निर्धारित समय अवधि मे निर्माण कार्य को “युद्ध स्तर” पर पूरा किया जाए, इसके लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तय समय सीमा के अंदर कार्य पूरा होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल ने वर्तमान व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए कहा कि सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी भी स्तर पर प्रशासनिक सहयोग की जरूरत पडती है तो जिला प्रशासन पूर्ण रूप से हर संभव मदद करेगा। जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे अस्पताल प्रशासन में भी सक्रियता बढ़ी है। अजीत कुमार कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button