देश – दुर्घटना का शिकार हुए सांसद राजकुमार रोत, खाई में गिरी उनकी गाड़ी #INA

राजस्थान की राजनीति में जानी-मानी हस्तियों में शामिल आदिवासी सांसद राजकुमार रोत की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हालांकि, इस हादसे के दौरान उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन इसमें एक सवार घायल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है. इस घटना के बाद राजकुमार रोत ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमें उन्होंने लोगों से कहा है कि वे एक दम सुरक्षित और उनकी चिंता ना की जाए. 

जानकारी के मुताबिक यह हादसा रविवार को हुआ जब वह अपने स्टाफ के साथ रतलाम जा रहे थे. डूंगरपुर-बांसवाड़ा से सांसद राजकुमार रतलाम के कुंडा गांव में पहुंचे ही थे कि अचानक एक बाइक सवार उनके सामने आ गया, जिसे देख ड्राइवर ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश की, जिसमें गाड़ी खाई में उतार गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दौरान सांसद राजकुमार रोत और अन्य स्टाफ की भी जान बाल-बाल बच गयी और कोई भारी नुकसान नहीं हुआ.

अस्पताल भेजा बाइक सवार 

हादसे के बाद राजकुमार रोत के समर्थकों में भी चिंता बढ़ गई और वह सांसद के सुरक्षित होने की प्रार्थना करने लगे. उसके बाद राजकुमार रोत में वीडियो जारी कर कहा कि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं और किसी तरह की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है. एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खाई में उतर गई. बाइक सवार भी चोटिल हुआ, जिसे उन्होंने खुद प्राइवेट गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया है.

ये है पॉलिटिकल बैकग्राउंड 

डूंगरपुर के चौरासी विधानसभा से राजकुमार रोत दो बार विधायक रहे हैं और अब डूंगरपुर बांसवाड़ा क्षेत्र से सांसद भी हैं. 2018 के चुनाव में चौरासी से राजकुमार रोत बीटीपी से चुनाव लड़कर विधायक बने थे. उसके बाद 2023 के चुनाव में उन्होंने भारत आदिवासी पार्टी का गठन किया और फिर चौरासी से चुनाव लड़े और रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीते थे. वहीं 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में डूंगरपुर बांसवाड़ा से लोकसभा का चुनाव लड़े और महेंद्रजीत मालवीय को हराया था.


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News