Crime- कानपुर: जन्मदिन मनाने गया टेनरीकर्मी लापता, अपहरण कर हत्या की आशंका, दो युवतियों व एक युवक पर केस दर्ज -#INA

कानपुर में जन्मदिन मनाने के लिए निकले टेनरीकर्मी अमितेश जयंत के संदिग्ध हालात में गायब होने पर नवाबगंज पुलिस ने दो युवतियों समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। लापता युवक की मां कमलेश कुमारी ने बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। जाजमऊ के तिवारीपुर बगिया निवासी अमितेश जयंत 29 अगस्त से लापता हैं।
मां कमलेश कुमारी ने नैना कनौजिया, समीर शेख और समीर की प्रेमिका नंदिनी पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। कमलेश ने पुलिस को बताया कि अमितेश का टूटा मोबाइल नैना के पास मिला जबकि पर्स समीर ने अमितेश के भाई अभिषेक को लौटाया। कमलेश कुमारी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 29 अगस्त को झाड़ी बाबा पड़ाव निवासी नैना कनौजिया ने फोन करके अमितेश को अपने घर पर उसका जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया था।