Crime- वाराणसी: 15 लाख रुपये दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंकने का आरोप; केस दर्ज -#INA

अतिरिक्त दहेज में 15 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति, सास और दो ननदों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बेरहमी से पीटने के बाद अर्धबेहोशी की हालत में कपड़े में लपेटकर सड़क किनारे छोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चंद्रावती गांव निवासी ओमकार त्रिपाठी की पुत्री शिवा त्रिपाठी का विवाह 25 अप्रैल 2026 को कानपुर निवासी राजीव तिवारी उर्फ गुड्डू के साथ हुआ था। शिवा का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति राजीव तिवारी, सास प्रेमकांति तिवारी और ननद प्रीति तिवारी उर्फ गुड्डी व शालिनी तिवारी उर्फ शालू ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। ससुराल पक्ष के लोग 15 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाता था।