Sport : Most wickets in T20I : किन पांच गेंदबाजों ने टी20 क्रिकेट में चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट, टॉप पर राशिद खान मौजूद #INA

Most wickets in T20I : राशिद खान जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान अफगानिस्तान के लिए 200 टी20I विकेट लेने वाले पहले बॉलर बन गए. इसके साथ ही रशिद खान टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 विकेट लेने वाले और 200 विकेट पूरे करने वाले भी पहले गेंदबाज बन गए हैं. अफगान स्पिनर ने इस फॉर्मेट में अपने 120वें मैच में यह कामयाबी हासिल की है. ​​उनके बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के आदिल राशिद हैं, जिनके 153 मैचों में 171 विकेट हैं. तो आइए आज हम आपको टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाजों की बारे में बताते हैं.

1. राशिद खान (अफगानिस्तान)

अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में दुनिया के शीर्ष गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक 120 मुकाबलों की 120 पारियों में कुल 200 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है. इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3 रन देकर 5 विकेट है. राशिद ने 14.06 की औसत से विकेट हासिल किए हैं, जबकि उनकी इकोनॉमी 6.14 और स्ट्राइक रेट 13.73 का रहा है. उनके खाते में 9 बार चार विकेट लेने और 2 बार पांच विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है.

2. आदिल राशिद

इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर आदिल राशिद टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने अपने करियर में 153 मैच खेले हैं, जिनकी 146 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 171 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2 रन देकर 4 विकेट रहा है. आदिल की गेंदबाजी औसत 23.42 और इकोनॉमी रेट 7.56 है. वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 18.58 का है. वह अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में चार बार एक पारी में चार विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं.

3. एहसान खान (हांगकांग)

हांगकांग के अनुभवी गेंदबाज एहसान खान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी शानदार गेंदबाजी से खास पहचान बनाई है. वह इस फॉर्मेट में 165 विकेट लेकर दुनिया के संयुक्त तीसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं. एहसान ने 119 मुकाबलों की 116 पारियों में गेंदबाजी करते हुए ये विकेट हासिल किए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 26 रन खर्च करके 5 विकेट लेना रहा है. उन्होंने 15.38 की औसत और 6.11 की इकोनॉमी से रन दिए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 15.08 का है. इसके अलावा वह 8 बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट लेने में सफल रहे हैं.

4. ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 165 विकेट के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर काबिज हैं. उन्होंने 142 मुकाबलों में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया है और 135 पारियों में गेंदबाजी करते हुए इतने विकेट अपने नाम किए हैं. सोढ़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देकर 4 विकेट हासिल करना है. उनकी गेंदबाजी औसत 23.01 और इकोनॉमी रेट 8.16 का रहा है. वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 16.92 है. सोढ़ी ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में चार बार एक पारी में चार विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की है.

5. टिम साउदी (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से लंबे समय तक बल्लेबाजों को परेशान किया है. वह इस फॉर्मेट में 164 विकेट हासिल करके दुनिया के पांचवें सबसे सफल गेंदबाज हैं. साउदी ने 2008 से 2024 के बीच कुल 126 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और 123 पारियों में गेंदबाजी की. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है. उन्होंने 22.38 की औसत और 8.00 की इकोनॉमी से रन दिए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 16.78 का है. उनके नाम 2 चार विकेट हॉल और 2 पांच विकेट हॉल दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें : 40 की उम्र में रचा इतिहास, दुनिया में जो कोई नहीं कर पाया वो सिकंदर रजा ने कर दिखाया, तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Most wickets in T20I : किन पांच गेंदबाजों ने टी20 क्रिकेट में चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट, टॉप पर राशिद खान मौजूद





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button