Crime- वाराणसी: आईआईए की बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक जमीन को फ्री होल्ड करने का मुद्दा उठाया, गंभीर विमर्श; सुझाव -#INA

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करने और औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति और नियत तो ठीक है लेकिन जो भी कानून और निर्देश जारी किए जा रहे हैं, उनका सही क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। इस दौरान आईआईए वाराणसी शाखा को स्टार चैप्टर अवाॅर्ड मिलने पर उद्यमियों ने खुशी जताई।
मलदहिया विनायक प्लाजा स्थित कार्यालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए सकारात्मक माहौल है लेकिन प्रदेश में तीव्र औद्योगिकीकरण में औद्योगिक भूमि की कमी सबसे बड़ी बाधा है। सरकार लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करके उद्योग के लिए भूमि की कमी को कुछ हद तक दूर कर सकती है।