Crime – जालंधर AAP नेता हत्याकांड में नया खुलासा… बुद्धू लोहारा और जस बुटर गैंग ने ली मर्डर की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखी ये बात- #INA

लक्की ओबेरॉय हत्याकांड.

पंजाब के जालंधर में शुक्रवार की सुबह हुई आम आदमी पार्टी (AAP) नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है. इस वारदात की जिम्मेदारी फेसबुक पर ‘बुद्धू लोहारा’ और ‘जस बुटर’ नाम के गैंगस्टरों की आईडी से ली गई है. पोस्ट में इस हत्या के पीछे खालसा कॉलेज जालंधर की ‘प्रधानगी’ को लेकर चल रहे पुराने विवादों और आपसी रंजिश का हवाला दिया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. पोस्ट में लिखा गया है- सत श्री अकाल सारे भाईयों को. जो आप लोग ऐसी बकवास करते हो हमारे बारे में, बात सुन… तुझे प्रधानगी हम दिलवाते रहे हैं. और तू हम पर ही हवा कर रहा है. गुरविंदर बाबा हमारा भाई है. जो तू कहता है कि हमारा ग्रुप से कोई लेना देना नहीं है. तो हमारा भी तेरे किसी ग्रुप से कोई लेना देना नहीं है.

आगे लिखा- तुझे कपड़े पहनना हमने सिखाया और तू बाहर जाकर ऐसी बकवास कर रहा है. तेरे में जरा सी भी हिम्मत है तो सामने आकर बात करना, फिर तुझे बताएंगे. तुझसे गुरविंदर बाबा का बदला तो आज तक लिया नहीं गया और बातें तू बदमाशी की कर रहा है. गुरविंदर बाबा हमारा भाई है और रहेगा भी. तू लीर (बदनीयत वाला) है और लीर ही रहेगा.

गैंगस्टरों ने अपनी पोस्ट में यह भी दावा किया कि खालसा कॉलेज जालंधर में ‘शेरू ग्रुप’ की सलाह से ही प्रधान चुना जाता है. उन्होंने मृतक और उनके गुट को चेतावनी देते हुए लिखा कि जो लोग प्रधानगी को लेकर सोशल मीडिया पर दावे कर रहे हैं, उनका सच सबके सामने है. हालांकि, पुलिस इस फेसबुक पोस्ट की सत्यता और इसे अपलोड करने वाली लोकेशन की बारीकी से जांच कर रही है.

हमलावरों की पहली तस्वीर आई सामने

इस बीच, घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों से हमलावरों की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. फुटेज में दो हमलावर एक एक्टिवा स्कूटी पर सवार नजर आ रहे हैं. पुलिस ने इन हमलावरों की पहचान के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली है और पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई है.

थार में बैठते ही बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

घटना सुबह करीब 7:15 बजे की है, जब लक्की ओबेरॉय मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे. हमलावर पहले से ही वहां रेकी कर रहे थे. उन्होंने लक्की के गुरुद्वारे से बाहर आने और अपनी थार गाड़ी की ड्राइवर सीट पर बैठने का इंतजार किया. जैसे ही वे गाड़ी के अंदर बैठे, हमलावरों ने बेहद करीब से थार के शीशे पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. हमला इतना सटीक था कि लक्की को संभलने या भागने का कोई मौका नहीं मिला.

डॉक्टरी रिपोर्ट और परिवार का हाल

श्रीराम अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, लक्की के शरीर पर 8 से 9 राउंड फायर किए गए थे. उनके सीने में 5 से 6 गोलियां और एक गोली चेहरे पर लगी थी. वेंटिलेटर पर ले जाने के बावजूद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका. लक्की ओबेरॉय जालंधर कैंट की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के करीबी थे और उनकी पत्नी भी AAP की ओर से निगम चुनाव लड़ चुकी हैं. उनके पीछे मां, पत्नी और तीन बच्चे (दो बेटियां, एक बेटा) रह गए हैं.

पुलिस की कार्रवाई

एडीसीपी जयंत पुरी ने बताया कि यह एक स्पष्ट ‘टारगेट किलिंग’ है. पुलिस अब गैंगस्टर एंगल और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले हैंडलर्स की कड़ियां जोड़ रही है. शहर के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर चेकिंग बढ़ा दी गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है.

जालंधर AAP नेता हत्याकांड में नया खुलासा… बुद्धू लोहारा और जस बुटर गैंग ने ली मर्डर की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखी ये बात


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button