Crime- कानपुर: घाटमपुर उप डाकघर घोटाला…रकम 1.63 करोड़ के पार, चार और खाताधारक पहुंचे थाने, पुलिस ने दर्ज किए बयान -#INA

कानपुर में घाटमपुर उप डाकघर घोटाले के पीड़ितों की संख्या रोज बढ़ रही है। बुधवार को चार नए खाता धारक अपनी अपनी शिकायतें लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने सभी के बयान दर्ज कराए हैं। अब तक घोटाले के शिकार 31 लोग शिकायत दर्ज करा चुके हैं। घोटाले की रकम 1.63 करोड़ रुपये के पार हो गई है।



थाने पहुंचे बरौली के रंजीत ने बताया कि उनकी एफडी फर्जी निकली है। बचत खाते में भी रुपये नहीं बचे हैं। कुल 15 लाख रुपये हजमकर फर्जी पासबुकें थमाई गई थीं। कस्बे के कूष्मांडानगर की रमा देवी ने बताया कि उन्होंने पांच लाख रुपये काउंटर में जमा किए थे। उनकी भी पासबुक फर्जी बताई जा रही है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button