दिल्ली – Campus Diaries: डूसू चुनाव से पहले कैंपस में बढ़ी हलचल, छात्र संगठनों ने शुरू किया सदस्यता अभियान – #INA

DU: संगठनों ने नए सत्र की शुरुआत के साथ फ्रेशर छात्रों को साधने के लिए सदस्यता अभियान शुरू कर दिए हैं। संगठनों का जोर नए छात्रों के बीच अपनी उपलब्धियां बताने पर है। डूसू चुनाव को लेकर अभी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन बीते सप्ताह चुनाव समिति बना दी गई है। समिति की ओर से इस सप्ताह के अंत तक चुनाव तारीखों का एलान हो सकता है। चुनाव तिथि की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो जाएगी।