खबर शहर , Agra: किस्त के नाम पर एजेंट ने लिए 4,500 रुपये, अगले दिन फिर मांगे 11 हजार; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी – INA

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में बाइक की किस्त जमा नहीं होने पर फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने पीड़ित से रुपये वसूल लिए। अगले दिन फिर रास्ते में रोककर रुपये मांगे गए। शिकायत पर थाना एत्माद्दौला में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फिरोजाबाद के टूंडला कस्बा निवासी सोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने 17 अक्तूबर 2025 को 1.11 लाख रुपये की बाइक खरीदी थी। 31,500 रुपये नकद जमाकर 80 हजार रुपये का लोन कराया था। 2,793 रुपये मासिक किस्त थी। मई 2026 तक छह किस्तें जमा कर चुका था। पत्नी के ऑपरेशन से बेटे के जन्म के कारण जून, जुलाई और अगस्त की किस्त नहीं दे सका। आठ अगस्त को बल्केश्वर जाते समय युवकों ने नवीन गल्ला मंडी के . बाइक रोककर खुद को फाइनेंस कर्मचारी बताया।

युवकों ने 4,500 रुपये लेने के बाद 15 अगस्त तक ईएमआई जमा करने को कहा। नौ अगस्त को संतराम डिग्री कॉलेज के पास फिर बाइक रोककर रामबाग कार्यालय ले जाया गया और 11,400 रुपये मांगे गए। पीड़ित ने 112 पर सूचना देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस उपायुक्त सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button