दिल्ली चुनाव के नतीजे 17 कार्टून में:झाड़ू बिखरी, कमल खिला, आप-दा से भाजपा तक; दिल्ली कांग्रेस का नया सिंबल- INA NEWS

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। आम आदमी पार्टी के 3 बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन अपनी-अपनी सीटों पर हार गए हैं। वहीं CM आतिशी कालकाजी सीट पर जीत गईं हैं। कांग्रेस इस बार भी खाता नहीं खोल सकी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे दैनिक भास्कर के कार्टूनिस्ट चंद्रशेखर हाड़ा, मंसूर नकवी और संदीप पाल की नजर से देखिए… ——————————————————— दिल्ली चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार, 48 सीटों पर बढ़त; शाह से मिलने पहुंचे प्रवेश वर्मा दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 2 सीट जीती और 46 सीटों पर उसे बढ़त है यानी कुल 48 सीटें। आम आदमी पार्टी (AAP) भी 2 सीट जीती है, 20 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 22 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। केजरीवाल, सिसोदिया और सत्येंद्र जैन चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी जीत गई हैं। पढ़ें पूरी खबर… 19 राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार; मोदी के तीसरे टर्म में 8 राज्यों में चुनाव हुए, NDA 6 में जीती 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व में भाजपा ने इस साल 8 राज्यों- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव लड़ा। इसमें 5 राज्यों- आंध्र, अरुणाचल, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनी। 19 राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button