दिल्ली चुनाव अपडेट्स:आज चुनाव आयोग ऑफिस जाएंगे केजरीवाल, दिल्ली CM आतिशी और पंजाब CM भी साथ रहेंगे; यमुना जहर विवाद का मामला- INA NEWS

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज चुनाव आयोग ऑफिस जाएंगे। दिल्ली की CM आतिशी और पंजाब CM भगवंत मान भी साथ रहेंगे। पूरा मामला यमुना जहर विवाद से जुड़ा है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को केजरीवाल को चिट्‌ठी लिखकर 5 सवाल किए थे। आयोग ने पूछा था- यमुना के पानी में किस जगह जहर मिला, सबूत दें। अमोनिया के बढ़ते लेवल के मुद्दे को जहर आदि के आरोपों से मिलाए बिना 31 जनवरी सुबह 11 बजे तक जवाब दें, वर्ना कार्रवाई की जाएगी। इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा था- दिल्ली में खुलेआम पैसे और चादरें बांटी जा रही हैं। चुनाव आयोग इस पर कार्रवाई नहीं करता। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार राजनीति कर रहे हैं। यमुना के पानी की 3 बोतलें भेजेंगे। राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में पानी पीकर दिखा दें। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button