Sport : KKR vs GT Live Score IPL 2026: आज ईडन गार्डन्स में होगी कोलकाता और गुजरात की भिड़ंत, थोड़ी देर में शुरू होगा मैच #INA

KKR vs GT Live Score IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 60वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आमने-सामने होंगी. इस सीजन शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया है. GT 12 मैचों में से 8 जीतकर 16 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर हैं. वहीं अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर ने शुरुआती 5 मैचों में हार का सामना किया था. इसके बाद KKR ने दमदार वापसी करते हुए लगातार 4 मुकाबले जीते, लेकिन पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ केकेआर को हार का सामना करन पड़ा. केकेआर 9 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है. ऐसे में आज गुजरात जीतती है तो वो प्लेऑफ के लिए लगभग क्वालीफाई कर जाएगी. वहीं केकेआर हारती है तो वो ऑफिसियल प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी. ऐसे में दोनों टीमें आज अपना बेस्ट खेल खेलना चाहेंगी. इस मैच से जुड़ी पल-पल के अपडेट के लिए हमारा चैनल के साथ बने रहिए…
KKR vs GT Live Score IPL 2026: आज ईडन गार्डन्स में होगी कोलकाता और गुजरात की भिड़ंत, थोड़ी देर में शुरू होगा मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









