Delhi-Ncr ऐसे स्टंटबाजों से सावधान! चलती बस का खोल दिया गेट, दिल्ली पुलिस ने अच्छे से किया इनका ‘इलाज’- #INA

रील बनाने और फॉलोअर बढ़ाने के लिए युवा गलत तरीके से वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर रहे है. ऐसा ही एक मामला बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग करते हुए सोशल मीडिया पर एक रील बनाने के आरोप को न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने गिरफ्तार किया है. युवक बीच सड़क पर रील बनाने के दौरान कभी बस का दरवाजा खोल रहा था कभी ऑटो का दरवाजा खोल रहा था.
इंस्टाग्राम पर एक रील वायरल हुई थी, जिसमें एक युवक बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली मोटरसाइकिल चलाते हुए और ट्रैफिक में चल रहे और वाहनों के दरवाजे खोलते हुए दिखाई दे रहा था. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन ने की और इसमें रील युवक का मोटर वाहन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू कर दी है.
आरोपी युवक गिरफ्तार
न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने सुराग जुटाकर आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया. उसकी पहचान तुषार पुनिया (22 वर्ष), पुत्र सुशील कुमार पुनिया, निवासी गली नंबर 2, खजूरी खास, अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है. युवक तुषार पुनिया को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी . युवक बीच सड़क पर रील बनाने के दौरान कभी बस का दरवाजा खोल रहा था कभी ऑटो का दरवाजा खोल रहा था.
पुलिस ने की ये अपील
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया में फेमस होने के लिए युवा गलत तरीके से नियमों का उलंघन करते हुए रील बनाते हैं. जिससे उनको पुलिस कार्रवाई का सामान करना पड़ता है. युवाओं से अपील है कि वो सड़क पर गलत तरीके से रील या वीडियो बनाने की कोशिश न करें, जिससे वो पुलिस कार्रवाई से बच सके. इसके अलावा उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन और गलत तरीके से रील बनाने के चलते कई युवा हादसों को शिकार हो जाते हैं, साथ ही आम लोगों को भी नुकसान होता है.
ऐसे स्टंटबाजों से सावधान! चलती बस का खोल दिया गेट, दिल्ली पुलिस ने अच्छे से किया इनका ‘इलाज’
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


