Delhi-Ncr दिल्ली में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, आपस में बिजली खरीद-बेच सकेंगे, DERC ने दी एनर्जी ट्रेडिंग को मंजूरी- #INA

सांकेतिक तस्वीर/PTI
राजधानी दिल्ली में बिजली के मामले में एक नई शुरुआत होने जा रही है. नई व्यवस्था के तहत दिल्ली में बिजली के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत होगी क्योंकि कंज्यूमर्स अब आपस में बिजली की खरीद- फरोख्त कर सकेंगे. डीईआरसी (DERC) ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत पीयर-टू-पीयर बिजली ट्रेडिंग को मंजूरी दे दी है.
दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (DERC) की ओर से इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट की तरह शुरू किया गया है. इसके तहत लोग अब सोलर पैनल से बनी बिजली एक-दूसरे को खरीद और बेच पाएंगे. DERC के मुताबिक यह योजना 6 महीने के लिए पायलट आधार पर लागू की जाएगी.
सोलर पावर को बढ़ावा देने का लक्ष्य
इस तरह की योजना का मकसद कंज्यूमर्स को सस्ती और स्वच्छ बिजली का फायदा देना है. साथ ही सोलर पावर को बढ़ावा देकर, बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव करना भी है. इसके लिए राजधानी दिल्ली में ऊर्जा क्षेत्र में यह एक अहम कदम माना जा रहा है.
इससे पहले दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने 2 दिन पहले बुधवार को एक अहम फैसला लेते हुए कंज्यूमर्स के लिए आपस में बिजली खरीदने और बेचने का रास्ता साफ कर दिया. कमीशन ने टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPDDL) और BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) को पीयर-टू-पीयर एनर्जी ट्रेडिंग पर एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की इजाजत दी.
नॉर्थ और साउथ दिल्ली में शुरू होने की आस
इस पहल का मकसद प्रोस्यूमर्स- यानी ऐसे कंज्यूमर्स जो रूफटॉप सोलर जैसे रिन्यूएबल सोर्स से अपनी बिजली खुद बनाते हैं- को अतिरिक्त बिजली खरीदने और बेचने के लिए मजबूत बनाना है, जिससे घरों और कमर्शियल छतों को असल में मिनी पावर प्लांट में बदला जा सके.
मामले से जुड़े अधिकारियों का इस पर कहना है कि पायलट प्रोजेक्ट के इस महीने नॉर्थ और साउथ दिल्ली में शुरू होने की उम्मीद है, जिसमें हर जोन में करीब एक हजार कंज्यूमर्स शामिल होंगे. इससे दोनों डिस्कॉम के अंदर और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के बीच भी ट्रेडिंग की अनुमति मिलेगी क्योंकि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड भी इस पहल में हिस्सा ले रहा है.” डिस्कॉम अगले हफ्ते 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में होने वाले AI समिट में प्रोजेक्ट को शोकेस करेंगे.
दिल्ली में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, आपस में बिजली खरीद-बेच सकेंगे, DERC ने दी एनर्जी ट्रेडिंग को मंजूरी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


