Sport : IPL के 19 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, सभी 10 टीमों के बल्लेबाजों ने लगाई सेंचुरी, जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल #INA

IPL के 19 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी एक आईपीएल सीजन में सभी टीमों के खिलाड़ियों ने शतक लगाए हों. आईपीएल 2026 में सभी 10 टीमों के खिलाड़ियों के द्वारा शतक लगाए गए हैं. इस बार चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से शतक लगाया गया है.

इस सीजन यानी आईपीएल 2026 में कोई भी टीम ऐसी बाकी नहीं है, जिसकी ओर से शतक नहीं लगाया गया हो. इस बार हर टीम की ओर से किसी न किसी खिलाड़ी ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शतक लगाया है. तो आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में अपनी-अपनी टीमों के लिए शतक लगाए हैं. 

किस टीम के किस बल्लेबाज ने लगाए शतक

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा शतक मुंबई इंडियंस की ओर से लगाए गए हैं. उनके 3 अलग-अलग खिलाड़ियों ने इस सीजन शतक लगाने हैं. मुंबई इंडियंस के लिए क्विंडन डी कॉक, रियान रिकेल्टन और तिलक वर्मा ने शतक लगाए हैं.

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से संजू सैमसन ने शतक लगाया है. उन्होंने एक नहीं बल्कि इस सीजन 2 शतक लगाए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आईपीएल 2026 में फिन एलन शतक लगाया है. 

राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने शतक लगाया है. पंजाब किंग्स की तरह से कूपर कोलनी ने शतक जड़ा है. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मिशेल मार्श और दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने शतक लगाया है.

गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन के बल्ले से शतक आया है. वहीं सनरार्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने शतक ठोका है. आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शतक विराट कोहली ने जड़ा है.

आईपीएल 2026 में शतक लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम मैच रन सर्वोच्च स्कोर 100 50 चौके छक्के
संजू सैमसन CSK 12 450 115* 2 1 48 23
क्विंटन डी कॉक MI 3 132 112* 1 0 9 9
फिन एलन KKR 8 228 100* 1 0 24 17
रियान रिकेलटन MI 10 430 123* 1 2 29 37
कूपर कॉनॉली PBKS 12 436 107* 1 2 36 29
वैभव सूर्यवंशी RR 11 440 103 1 2 38 40
अभिषेक शर्मा SRH 12 481 135* 1 3 43 37
विराट कोहली RCB 12 484 105* 1 3 53 18
मिशेल मार्श LSG 12 467 111 1 2 40 31
केएल राहुल DC 12 477 152* 1 3 50 24
साई सुदर्शन GT 12 501 100 1 5 49 22
तिलक वर्मा MI 12 336 101* 1 2 30 16

ये भी पढ़ें : KKR vs GT: सुनील नारायण आज रचेंगे इतिहास, मैदान पर कदम रखते ही ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले विदेशी खिलाड़ी

IPL के 19 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, सभी 10 टीमों के बल्लेबाजों ने लगाई सेंचुरी, जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button