Delhi-Ncr दिल्ली: ABVP ने unacademy कोचिंग संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला- #INA

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दिल्ली के करोल बाग स्थित unacademy कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ में शनिवार (21 फरवरी) को विरोध प्रदर्शन किया. ABVP का कहना है कि Unacademy के ऑफलाइन सेंटर से जुड़े तकरीबन 1500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं कोचिंग सेंटर बंद होने के कारण उनका शुल्क वापस न मिलने से परेशान है. कंपनी द्वारा ऑफलाइन सेंटर बंद किए जाने के बाद भी छात्रों को जमा की गई फीस वापस नहीं की गई.
दरअसल Unacademy मुख्यतः ऑनलाइन शिक्षा देने वाली संस्थान है जिसका एक ऑफ़लाइन सेंटर दिल्ली के करोल बाग में स्थित है. जहां काफी संख्या में छात्र पढ़ाई कर रहे हैं.आरोप हैं कि कोचिंग प्रबंधन अचानक से सेंटर बंद करने के फिराक में है.वहीं जब छात्रों को इस बात की जानकारी हुई तो वो प्रबंधन से इस बारे में बातचीत करने गए.
छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार
बताया जा रहा है है कि इसी दौरान छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. कई छात्रों को परिसर में बंद करने के भी आरोप लगे. कहा जा रहा है कि छात्रों ने लगातार हुए अमानवीय व्यवहार से परेशान होकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया इसके बाद 20 फरवरी से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उनके साथ आंदोलन पर बैठे है.
छात्रों का आरोप
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि जब उन्हें परिसर में बंद किया गया था तब इसकी शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस प्रशासन ने उपयुक्त कदम नहीं उठाया. उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थान ने योजनाबद्ध तरीके से पहले वहां पढ़ा रहे शिक्षकों को निकाला उसके बाद छात्रों से कहा कि शिक्षक छोड़ कर चले गए हैं इसलिए वो सेंटर चलाने में असमर्थ हैं, लेकिन ये बात सरासर झूठ है.
छात्रों ने जब शिक्षकों से बात की तो उन्हें नौकरी से निकालने की बात सामने आई . छात्रों का कहना है कि फरवरी, मार्च और अप्रैल में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को रिफंड से वंचित रखा गया है, जबकि मई के बाद प्रवेश लेने वाले कुछ छात्रों को ही आंशिक रूप से भुगतान किया गया है.
छात्रों के साथ धोखाधड़ी
वहीं ABVP के मुताबिक सेंटर में पढ़ने वाले छात्रों में से एक छात्रा पारुल ने कहा कि संस्थान जब सेंटर को बंद करने की योजना बना चुका था उसके बाद उन्होंने छात्रा का पंजीकरण करके शुल्क लिया, जिसे देने से वो मना कर रहे हैं. ABVP का कहना है कि संस्थान छात्रों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है अपना ऑफलाइन सेंटर बंद करके बच्चों के पैसे हड़पने का काम उनके द्वारा किया गया. संगठन ने कहा कि हम सभी प्रदर्शन कर रहे हैं और हमारी मांग है कि फीस जल्दी से जल्दी रिफंड कराई जाए.
ABVP दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रहितों के लिए सदैव तत्पर रही है. ABVP ने कहा कि छात्रों के साथ जो अमानवीय व्यवहार हुआ विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उनको न्याय दिलाने की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहेंगे. संगठन ने कहा कि छात्रों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और उनकी फीस वापसी की मांग को कोचिंग संस्थान जल्द से जल्द पूरी करें.
इनपुट/ शालिनी बाजपेयी
दिल्ली: ABVP ने unacademy कोचिंग संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


