Delhi-Ncr अब दिल्ली में पानी की समस्या का तुरंत समाधान, AI करेगा शिकायतों का निपटारा- #INA

दिल्ली सरकार जल बोर्ड के उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कि AI का इस्तेमाल करने जा रही है. दिल्ली जल बोर्ड आज उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए चैटबॉट, एडवांस्ड CRM और DJB1916 ऐप को लॉन्च किया. दिल्ली जल बोर्ड के करोल बाग स्थित दफ्तर में दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा और अधिकारी आज समर एक्शन प्लान जिसमें गर्मियों के दिनों में दिल्ली में जल आपूर्ति को लेकर रोड मैप और लोगों की समस्याओं के लिए आधुनिक ऐप लॉन्च कर दिया.
इस अवसर पर दिल्ली जल बोर्ड (DJB) अपनी वेबसाइट पर डिजिटल सेवाओं का एक इंटीग्रेटेड पैकेज लॉन्च किया इसमें एक चैटबॉट, एक एडवांस्ड CRM और DJB 1916 ऐप शामिल हैं. दिल्ली सरकार के मुताबिक, ये सभी टूल्स मिलकर एक एकीकृत, जियो-इंटेलिजेंट शिकायत-निवारण इकोसिस्टम बनाएंगे. इससे नागरिकों के लिए जानकारी प्राप्त करना, सेवाओं का लाभ उठाना और अपनी शिकायतों का तुरंत समाधान पाना आसान हो जाएगा.
दिल्ली सरकार के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य नागरिक सेवाओं को ज्यादा सुलभ और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाना है. डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए तुरंत समाधान प्रदान करना और पारदर्शिता और परिचालन दक्षता को बढ़ाना है. दिल्ली सरकार का दावा है कि चैटबॉट के माध्यम से उपभोक्ताओं की तत्काल मदद, बेहतर निगरानी और DJB 1916 ऐप के जरिए सेवाओं तक आसान पहुंच होगा.
कॉलोनी वाइज वाटर सप्लाई शेड्यूल
इस ऐप के जरिए जो काम पहले 3 मिनट में होता था वह 3 सेकंड में होगा. दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने लॉन्च किया. मेंटेनेंस स्टाफ वेबसाइट पर अपलोड रहेगा. कॉलोनी वाइस वाटर सप्लाई शेड्यूल पब्लिक रहेगा. टैंकर की व्यवस्था 8700 फिक्स्ड पॉइंट पर थी अब 13000 प्वाइंट होंगे. 865 MGD प्रोडक्शन 165 ग्राउंड वाटर से प्रोडक्शन होगा. टेल प्वाइंट पर टैंकर की व्यवस्था बेहतर की जा रही है, जहां भी टैंकर जाएगा ड्राइवर एप के जरिए ड्राइवर फोटो अपलोड करेगा ये जरूरी होगा.
प्रवेश वर्मा ने क्या कहा?
दिल्ली जल बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि जब 13 महीने पहले हमारी सरकार बनी तब मेरे मन में एक सपना था. उन्होंने कहा कि जब मैं यमुना मैया को गंदा देखता था तब मैंने उन्हें कई बार बोला मुझे अपनी सेवा करने जा मौका दीजिए और मुझे यही विभाग मिला. उन्होंने कहा कि इस लिए मैं अपने आप को बड़ा खुशनसीब मानता हूं. उन्होंने कहा कि कलयुग में पानी पिलाना बड़े पुण्य का काम है.
उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारियों के पास भी पुण्य कमाने का बड़ा मौका है. दिल्ली के करोड़ों लोगों को साफ पानी पिलाना सबसे बड़ा काम है. दूसरा सबसे बड़ा काम है यमुना को साफ करना है. दिल्ली के लोग जितना पानी इस्तेमाल कर रहे उसका 80% सीवर में जाता है उसकी साफ करना भी हमारे लिए चुनौती है. उन्होंने कहा कि मैंने विभाग संभालने के बाद जब जल बोर्ड दफ्तर आया. तब समझ आया कि बहुत काम करना पड़ेगा. हमारे सभी सॉफ्टवेयर, सिस्टम पुराने हो चुके थे. अधिकारियों ने कहा हमारे सिस्टम काफी पुराने हो चुके हैं जो भी काम हम सोचते थे वो किसी न किसी कारण से हमारे सामने खड़ा हो जाता था. उन्होंने कहा कि जब मैं लिफ्ट में घुसा तो वह लिफ्ट भी ठीक से नहीं चल रही थी. कदम-कदम पर जल बोर्ड में परेशानियां दिखीं. मैं सारे अधिकारियों को बधाई देता हूं, आपने इतनी जल्दी यह सिस्टम सुधारे.
अब दिल्ली में पानी की समस्या का तुरंत समाधान, AI करेगा शिकायतों का निपटारा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



