Delhi-Ncr पीरागढ़ी केस: ‘धनवर्षा होगी’ कहकर खिलाया था जहर वाला लड्डू, तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली; 6 की ले चुका जान- #INA

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में फ्लाईओवर पर एक कार में तीन लोगों के शव मिलने के मामले में पुलिस को सफलता है. पुलिस ने इस मामले में एक बाबा कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये मामला हत्या का है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां देखा कि एक कार में दो मेल और एक फीमेल की लाश थी. इसके बाद से दिल्ली मामले की जांच में जुटी थी.

दरअसल, पीरागढ़ी इलाके में गाड़ी से बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में तीन लाश मिली थीं. दिल्ली पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही थी. पुलिस के मुताबिक ये मामला हत्या का है.इस मामले में पुलिस ने कमरुद्दीन नाम के ढोंगी को गिरफ्तार किया है. इस मामले की जांच शुरू की गई तो पुलिस को एक लीड मिली तो लोनी इलाके के एक बाबा तक पहुंचे. आगे की जांच में पता चला कि पैसों के लालच में लोग इस बाबा के पास आते है. ये बाबा पैसे दोगुने करने का दावा करता है.

पुलिस कर रही थी जांच

पुलिस को 8 फरवरी को एक पीसीआर कॉल से सूचना मिली थी कि पीरागढ़ी इलाके में फ्लाईओवर पर एक गाड़ी में तीन लोगों की लाश पड़ी हैं. मौके पर पहुंच कर देखा गया दो मेल और एक फीमेल की लाश कार के अंदर थी. मामले की जांच शुरू की गई तो एक लीड मिली जिससे लोनी इलाके के एक बाबा तक पहुंचे. जांच में पता चला कि पैसों के लालच में लोग इस बाबा के पास आते है. बाबा पैसे दोगुने करने का दावा करता है. मृतक लक्ष्मी इस बाबा के संपर्क में रहती थी जो अपने पति को ठीक करवाने के लिए 3-4 महीने पहले गई थी. जहां बाबा ने उसको पैसा शाल से निकाल कर चमत्कार दिखाया था.

पैसे दोगुने करने का चमत्कार

कार में जिन लोगों के शव मिले थे वो लोग भी पैसे लेकर उसी चमत्कार के लिए बाबा के पास गए थे. उस दिन उसने गाड़ी में बैठकर इन्हें कुछ मिलाकर दिया और मौका देखकर गाड़ी से उतर गया. आरोपी बाबा( मौलाना) के ऊपर पहले से ऐसे कही मामले है.लेकिन सबूतों के अभाव में पहले कई बार छूट चुका है. 2014 में इसके ऊपर पहला मुकद्दमा हुआ था. मृतकों के पास भी 2 लाख रुपए थे जो वो लेकर गए थे. तांत्रिक बाबा ने पीरागढ़ी में तीन हत्या समेत 6 कत्ल की बात कबूल की है.

आरोपी ने कबूला जुर्म

पीरागढ़ी में जिन तीन लोगों की हत्या हुई ,उनमें एक रणधीर जो दिल्ली के बापरोला गांव का रहने वाला था,वो करीब 200 करोड़ की संपत्ति का मालिक था. उसके पास 18 से 20 लाख महीने का किराया आता है, फिर भी वो धनवर्षा के चक्कर में 2 लाख रुपए लेकर बाबा के पास गया. बाबा हत्या करने के बाद 2 लाख रुपए लेकर भाग गया था.

पीरागढ़ी केस: ‘धनवर्षा होगी’ कहकर खिलाया था जहर वाला लड्डू, तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली; 6 की ले चुका जान


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News