Delhi-Ncr राहुल गांधी के भाषण पर चली कैंची, रिकॉर्डस से निकाले गए एपस्टीन-सरेंडर जैसे कई शब्द- #INA

राहुल गांधी.
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को संसद में भाषण के दौरान सरकार पर जमकर हमला बोला. लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे शब्द भी बोले, जिन्हें रिकॉर्डस से निकाल दिया गया. राहुल गांधी लोकसभा भाषण के कई हिस्सों पर सरकार की कैंची चली है. इनमें कई शब्द ऐसे हैं जो राहुल गांधी सरकार को घेरने के लिए अक्सर इस्तेमाल करते रहे हैं.
लोकसभा में बुधवार को राहुल गांधी का भाषण मोदी सरकार के खिलाफ सबसे बड़े हमले में से एक माना जा रहा है. इस भाषण में राहुल ने केवल भारत-यूएस व्यापार समझौते को बेचना कहा, बल्कि कई ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसे बाद में रिकॉर्ड से हटाया गया.
राहुल ने अपने भाषण के दौरान कहीं भी ठहरते नहीं दिखे. उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते रहेंगे. सरकार को इसका जवाब देना चाहिए. वह सवालों से बच नहीं सकती है.
भारत की तेल ख़रीद पर अब अमेरिकी निगरानी क्यों होगी?
भारत किससे तेल खरीदेगा, किससे नहीं – यह हमारी ज़रूरतें तय करेंगी या अमेरिका की मर्ज़ी?
भारत को मुनाफे का व्यापार करने पर रोक लगाने की हिम्मत अमेरिका को किसने दी?
प्रधानमंत्री जी, भारत का हित और स्वाभिमान बेचते वक़्त ज़रा भी pic.twitter.com/DTj0ryLSyn
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 11, 2026
ये शब्द रिकॉर्ड से हटाए गए
- अडानी
- अनिल अंबानी
- Sold out
- Modi surrendered India
- Non sense
- Ashamed
- Shameful
- Epstein
- Epstein Files etc
सरेंडर वाले बयान पर हंगामा
भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अब अमेरिका तय करेगा कि हम कहां से तेल खरीदें. तो हमारे प्रधानमंत्री क्या करेंगे? उन्होंने इस समझौते को लेकर सरकार के फैसलों पर सवाल उठाए. साथ ही पीएम मोदी को लेकर कटाक्ष भी किया.
IndiaUS Trade Deal ने 140 करोड़ भारतीयों का भविष्य गिरवी रख दिया।
युवाओं के रोज़गार दांव पर,
किसानों की फसल समझौते की मेज़ पर,
और ऊर्जा सुरक्षा विदेशी शर्तों पर!कोई PM बिना भारी दबाव के ऐसे घुटने नहीं टेकता। भारत समझता है – यह समझौता बराबरी का नहीं, मजबूरी का है।
Epstein pic.twitter.com/8wzzQCa6nS
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 11, 2026
भाषण के दौरान राहुल ने एपस्टीन फाइल्स का भी जिक्र भी किया. इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में कई लोगों पर तंज कसा.
राहुल गांधी के भाषण पर चली कैंची, रिकॉर्डस से निकाले गए एपस्टीन-सरेंडर जैसे कई शब्द
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

