Sport : 'ये एक बड़ी चुनौती है…' रोहित-विराट के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा? #INA

Rohit Sharma and Virat Kohli: भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ये दोनों अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए दिखाई देते हैं. वनडे क्रिकेट बहुत कम होता है, ऐसे में इन दोनों को भी ब्लू जर्सी में इनके फैंस का ज्यादा से ज्यादा खेलते हुए देखने का सफला पूरा नहीं हो पाता है. रोहित शर्मा और विराट कोहली अगले साल यानी 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को बेताब होंगे. लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी वनडे क्रिकेट से काफी दिनों से दूर हैं क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम लगातार वनडे क्रिकेट नहीं खेल रही है.

अब रोहित और विराट के लिए बगैर वनडे क्रिकेट खेले अपने आपको तैयार रखना और सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रखना आसान नहीं होगा. ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर और उनके दोस्त शिखर धवन ने बड़ा बयान दिया है.  

दरअसल, 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट खेलने वाले विराट कोहली और रोहित शर्मा को एक ही फॉर्मेट पर ध्यान देने में आने वाली चुनौतियों के बारे में भारत के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने बड़ा बया दिया है. उन्होंने बताया है कि रोहित और विराट के सामने किस तरह की चुनौतियां आने वाली हैं.

शिखर धवन ने रोहित-विराट पर दिया बड़ा बयान

शिखर धवन ने पीटीआई के साथ बात करते हुए कहा कि, ‘एक चुनौती यह है कि आपका फ्लो बिगड़ जाता है. उस फ्लो को बनाए रखने के लिए आप मैच न खेल पाने की कमी को पूरा करने के लिए फिटनेस या प्रैक्टिस पर ध्यान दे सकते हैं. लेकिन जब हम विराट कोहली और रोहित शर्मा की बात करते हैं, तो वो बहुत अनुभवी हैं और जानते हैं कि इसे मानसिक रूप से कैसे संभालना है. जबकि यह एक चुनौती है’.

धवन ने आगे कहा कि, ‘वो जानते हैं कि इसे अवसर में कैसे बदलना है और अपना सर्वश्रेष्ठ देकर इसका पूरा फायदा कैसे उठाना है. रोहित ने अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन के साथ बहुत अच्छा किया है और विराट हमेशा फिट रहे हैं. वो अभी IPL में खेल रहे हैं और उसके बाद उनके पास वनडे मैचों की एक सीरीज होगी, जो उन्हें वर्ल्ड कप की ओर बढ़ने में मदद करेगी. मुझे लगता है कि उनके पास काफी समय है. मुझे यकीन है कि वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे’.

जानिए इन स्टार खिलाड़ियों ने कब लिया संन्यास

शिखर धवन ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय और घरेलु क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. इसके बाद इन दोनों ने 2025 में मई महीने में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. तब से रोहित और विराट दोनों 50-50 ओवर के फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें : IPL इतिहास में इन 5 मौको पर चेज हुआ सबसे बड़ा टोटल, जानिए किन टीमों ने कब किया ये कारनामा

'ये एक बड़ी चुनौती है…' रोहित-विराट के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button