Delhi-Ncr दिल्ली: महिलाओं से कर रहे थे छेड़छाड़, रोकने पर मार-मारकर किया अधमारा… घायल युवक ने सुनाई कहानी- #INA

सांकेतिक तस्वीर.Image Credit source: PTI
दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में तीन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया. आरोपियों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक का इलाज एम्स ट्रामा सेंटर में चल रहा है. पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट की घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना बीते सोमवार की है.
पीड़ित युवक की पहचान 26 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में की गई है. वह संगम विहार का रहने वाला है और ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करता है. पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों के मुताबिक घटना उस समय हुई, जब मुकेश अपने मामा के घर शादी में शामिल के लिए जा रहा था. घर लौटते समय मुकेश इग्नू रोड पर एक चाय की दुकान पर रुका. दुकान पर चार युवक और तीन महिलाएं पहले से ही मौजूद थीं.
युवक ने जताई आपत्ति, तो कर दी पिटाई
पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर महिलाओं पर अश्लील कमेंट कर रहे थे और उन्हें परेशान कर रहे थे. जब आपत्ति जताई और उन्हें रोकने की कोशिश की तो चारों आरोपियों से विवाद होने लगा और इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि चारों ने मिलकर और मुकेश की जमकर पिटाई कर दी.
पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने मुकेश को जमीन पर गिरा दिया और उस पर हमला करते रहे, यहां तक कि उस पर पत्थर भी फेंके. हमले में उसे गंभीर चोटें आस-पास के लोगों ने बीच- बचाव किया और इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
लोगों ने घटना का बना लिया वीडियो
आस-पास के लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया. वीडियो में तीन से चार युवक मुकेश की पिटाई करते दिखा रहे हैं. जब वह बेहोश हो गया, तो वह उसे सड़क पर घसीटकर ले गए. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.
दिल्ली: महिलाओं से कर रहे थे छेड़छाड़, रोकने पर मार-मारकर किया अधमारा… घायल युवक ने सुनाई कहानी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


