जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए

 

Table of Contents
  • *यूपीपीएससी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।*

अवगत कराना है कि यूपीपीएससी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा दिनांक 22.12.2024 को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। जनपद मुजफ्फरनगर में उक्त परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष, नकल विहीन, सकुशल तथा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा सुरक्षा के दृष्टिगत कडें प्रबंध किए गए हैं। आज दिनांक 22.12.2024 को जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा जय हिन्द इंटर कॉलेज चरथावल व जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज प्रेमपुरी का निरीक्षण किया गया । इस दौरान अधिकारीगण द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों, जैमर, बायोमैट्रिक स्कैनर, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर शौचालय, पेयजल, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था को चेक किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि परीक्षा देने आए सभी अभ्यर्थियों की विधिवत चेकिंग व प्रवेश पत्र सत्यापन होने के उपरान्त ही प्रवेश दें, किसी भी अभ्यर्थी को कोई इलैक्ट्रानिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में न ले जाने दी जाए, इसके अतिरिक्त किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने में असुविधा होने पर उसकी हर सम्भव सहायता करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया । यूपीपीएससी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कडें सुरक्षा प्रबंध किए हैं । सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से गहन निगरानी की जा रही है, परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल तथा परिसर में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल न हो सके इसके लिए जैमर लगाए गये है । परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की गई है, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गयी है तथी परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को ट्रैफिक की समस्या न हो, इसके लिये ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button