दिल्ली के आप नेता को पंचकूला लेकर पहुंची ED टीम:155 करोड़ के बैंक स्कैम में गोवा से गिरफ्तार, करनाल में रजिस्टर्ड आरोपी कंपनी- INA NEWS

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 155 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में करनाल के महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े आप नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया है। ईडी ने दीपक सिंगला को गिरफ्तारी के बाद ईडी की पंचकूला विशेष अदालत के सामने पेश किया। ईडी अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बैंक फ्रॉड (Bank Fraud) की धाराओं के तहत मित्तल और उसी कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में आरोप है कि अशोक मित्तल कंपनी का प्रमुख डायरेक्टर था। उसकी कंपनी ने बैंकों से ₹21 करोड़ से लेकर 195 करोड़ रुपए तक का लेटर ऑफ क्रेडिट लिया हुआ था। आरोप है कि मित्तल और उसी कंपनी ने फर्जी इंपोर्ट बिलों के आधार पर बैंक की राशि को सिंगापुर स्थित अपनी दूसरी कंपनियों में ट्रांसफर किया। ED के सवालों से भाग रहा था आरोपी
यह भी आरोप है कि यह कंपनियां दीपक सिंगला के भाई रमन सिंगला की कथित सहयोगी कंपनियां थी। इसके चलते बैंक को 155 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। ईडी के आला अधिकारी के मुताबिक इस मामले में जब दीपक सिंगला को पूछताछ के लिए बुलाया तो नहीं आया। जिसके बाद ईडी की टीम ने उसे गोवा से गिरफ्तार कर लिया।
अब जानिए घोटाला कैसे किया… 4 पांइट में समझिए क्या हुई कार्रवाई

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button