यूपी – Etawah: गोमती एक्सप्रेस का इंजन फेल, पौने दो घंटे खड़ी रही ट्रेन, यात्री हुए परेशान – INA

गोमती एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खामी आने से यात्री परेशान बने रहे। करीब दो घंटे बाद दूसरे इंजन से ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। लखनऊ से नई दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस ट्रेन के सोमवार की सुबह करीब 9:27 बजे भरथना रेलवे स्टेशन की अप मेन लाइन पर पहुंचने पर तकनीकी खराबी आ गई। तकनीकी खामी आने से रेल प्रशासन की टेक्निकल टीम ने मौके पर पहुंचकर इंजन को दुरस्त करने का प्रयास किया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मगर सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद इंजन को हटाने की कवायद कर पास के रेलवे स्टेशन से दूसरा इंजन मंगाया गया। जिसके पहुंचने पर ट्रेन को करीब दो घंटे बाद करीब 11:34 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। ट्रेन के मेन लाइन पर रुके होने के दौरान पीछे से आती ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा जाता रहा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ट्रेन के करीब पौने दो घंटे तक रुके रहने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन में यात्रा कर रहे श्याम, गिरजेश, सागर आदि ने बताया कि वह लखनऊ से इटावा जा रहे थे, ट्रेन के इंजन में तकनीकी खामी से देर तक रुके रहने से परेशानी हो रही है। यात्री रामकिशोर, आनन्द आदि ने बताया कि फफूंद से दिल्ली जा रहे थे, इंजन में खामी आने से ट्रेन के लेट होने से दिक्कत हो रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News