Entertainment: Aamir Khan: ‘हम सब दुआ कर रहे हैं…’ अब कैसे हैं सलीम खान? आमिर ने दिया दिग्गज राइटर का हेल्थ अपडेट – #iNA

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और लिजेंन्ड्री राइटर रहे सलीम खान के लिए इस वक्त सारा देश दुआएं मांग रहा है. बीते लगभग 9 दिनों से सलीम लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. न सिर्फ खान परिवार, बल्कि पूरी इंडस्ट्री एक जुट होकर सलीम साहब के घर लौट आने की दुई कर रही है. कई सितारे सलीम को देखने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं. इसी बीच अब एक्टर आमिर खान भी उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे.
अपनी बेहतरीन राइटिंग से फिल्मों के डायलॉग में जान फूंकने वाले सलीम खान को लेकर हर दिन अपडेट सामने आ रही है. सलीम खान को 17 फरवरी को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. तब उन्हें सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल ले जाया गया था. इसी बीच आमिर खान ने बताया कि अब वो कैसे हैं?
आमिर ने क्या बताया?
मीडिया से बातचीत में आमिर ने बताया- मैं सलीम साहब से मिलने गया था. हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्दी से जल्दी ठीक हो जाएं. वो आईसीयू में थे तो मैं पर्सनली उनसे नहीं मिल पाया, लेकिन मैं उनकी फैमिली के साथ बैठा था. और जो मुझे अलवीरा जी बता रही थीं कि हर रोज उनकी हेल्थ इम्प्रूव हो रही है. हम सब प्रार्थना कर रहे हैं, दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द एक बार फिर घर आ जाएं और उनकी सेहत वापस आ जाए.
ये भी पढ़ें- Salim Khan: 6 दिनों से अस्पताल में भर्ती सलमान खान के पिता सलीम खान, देखने पहुंचे शाहरुख खान
रिकवर कर रहे हैं सलीम
सलीम खान की उम्र को देखते हुए एहतियातन वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. हालांकि, बाद में सलीम खान के ब्रेन में क्लॉट होने की बात सामने आई थी. इसके अगले दिन 18 फरवरी को सलीम खान के डॉक्टर जलिल पारकर ने उनकी हेल्थ अपडेट दी थी. उन्होंने मीडिया के सामने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया था कि सलीम को मामूली ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसे टैकल कर लिया गया. फिलहाल वो रिकवर कर रहे हैं और हर एक अपडेट अस्पताल की तरफ से शेयर की जा रही है.
Aamir Khan: ‘हम सब दुआ कर रहे हैं…’ अब कैसे हैं सलीम खान? आमिर ने दिया दिग्गज राइटर का हेल्थ अपडेट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









